कौन होगा CSK का नया कप्तान? खुद धोनी ने इशारों ही इशारों में इस खिलाड़ी का नाम किया रिवील

Published - 03 Aug 2025, 02:41 PM | Updated - 24 Oct 2025, 04:30 PM

Who Will Be New Captain Of CSK MS Dhoni Himself Revealed Name Of This Player Through Gestures 1

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में अभी समय है। लेकिन सभी फ्रैंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। लीग की सबसे सफल फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स का ये सीजन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन अब अगले सीजन के लिए टीम ने अभी से ही बदलाव के साथ जीत की भी हुंकार भर दी है।

साल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के इंजर्ड होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी को संभाला था। जिसके बाद तमाम रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें ये खुलासा किया गया है कि ऋतुराज गायकवाड़ को आगामी सीजन से पहले ही टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। अब इसी बीच चेन्नई टीम की कप्तानी को लेकर खुद महेंद्र सिंह धोनी ने तस्वीर को साफ कर दिया है। उन्होंने बता दिया है कि टीम का कप्तान कौन होगा?

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरे के खत्म होते ही संन्यास का ऐलान करेंगे ये 3 खिलाड़ी, टीम इंडिया में वापसी के सभी दरवाजे हुए बंद

खुद MS Dhoni ने CSK के नए कप्तान के नाम से उठाया पर्दा

Who Will Be New Captain Of CSK MS Dhoni Himself Revealed Name Of This Player Through Gestures

चेन्नई सुपर किग्स का अगले सीजन के लिए कप्तान कौन होगा? इस पर लगातार संशय बना हुआ है। लेकिन अब टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम के लिए कप्तानी करते नजर आएंगे। एक निजी समारोह में बात करते हुए धोनी ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ इंजरी की वजह से टीम से बाहर थे। लेकिन अब वो वापसी कर रहे हैं। धोनी ने कहा कि

"हम अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर थोड़े चिंतित थे लेकिन मुझे लगता है कि अब हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी व्यवस्थित है। ऋतु वापसी करेंगे। उन्हें चोट लगी थी। वह वापसी करेंगे तो अब हम काफी व्यवस्थित हो जाएंगे। मैं ये नहीं कहूंगा कि हमने आईपीएल 2025 में ढिलाई बरती। कुछ कमियां थीं, जिन्हें हमें दूर करने की जरूरत थी। दिसंबर में एक छोटी नीलामी होने वाली है। हम उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।"

क्या MS Dhoni अगले साल होंगे CSK का हिस्सा

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खेलने को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। 44 साल के खिलाड़ी धोनी अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे या नहीं? इसके बारे में सवाल किए जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि “मुझे अगले पांच साल के लिए क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है। लेकिन एक समस्या है, डॉक्टर ने केवल आंखों के लिए अनुमति दी है। शरीर के लिए नहीं, लेकिन मैं केवल आंखों से क्रिकेट नहीं खेल सकता।”

साल 2025 में MS Dhoni की CSK ने किया निराशाजन प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत ही दर्ज की थी। जिसके बाद सीएसके प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। इस पर भी धोनी ने बात की और माना कि "हां, पिछले कुछ साल हमारे लिए अच्छे नहीं रहे हैं। हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आप सीख लें। हां, आपका सत्र खराब रहा। लेकिन क्या गलती हुई? और यही सवाल पिछले साल भी हमारे सामने था।"

अब अगले साल सीएसके चैंपियन टीम के तौर पर वापसी करेगी। सीएसके के फैंस इसकी उम्मीद कर रहे हैं। साल 2025 मे ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने सीजन की शुरुआत की थी। लेकिन लगातार हार के बीच इंजर्ड होकर वो टीम से बाहर हो गए थे। इसके बाद एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टीम की कप्तानी को संभाला था। हालांकि, दुनिया के सबसे शानदार कप्तानों में अपना नाम दर्ज करा चुके धोनी भी टीम को जीत की पटरी पर नहीं ला सके थे।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए खत्म हुआ इन 2 खिलाड़ियों का करियर, इंग्लैंड दौरे पर किया ऐसा प्रदर्शन जिसके बाद कोच गंभीर कभी नहीं देंगे मौका

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com