दिल्ली पिच एनालिसिस: IND vs ZIM मैच में किसे मदद करेगी पिच? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा

Published - 24 Feb 2026, 12:07 PM | Updated - 24 Feb 2026, 12:24 PM

IND vs ZIM

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. क्योंकि इस मैच से ही भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह तय होगी. लेकिन यह कहना मुश्किल है कि दिल्ली की पिच किसे सपोर्ट करेगी बल्लेबाजों का या गेंदबाजों को. चलिए को पुराने आंकड़ों की मदद से यह जानने की कोशिश करते हैं कि IND vs ZIM मैच में किस का दबदबा रहेगा.

IND vs ZIM: बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान

IND VS ZIM

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए धीमी है. माना जाता है कि बल्लेबाजों के लिए यह पिच किसी वरदान से कम नहीं है. बाउंड्री छोटी है जिस वजह से बड़ा स्कोर बनाना आसान रहता है.

इसके अलावा मैदान की पिच काली मिट्टी वाली सपाट है. लिहाजा, बल्ले पर गेंद रूककर आती है. जिस वजह से बैटर के लिए रन बनाना आसान हो जाता है. IPL में तो अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. औसतन 170+ रन बनाना टीमों के लिए आसान होता है.

इन आंकड़ों से समझे पिच का हाल

कुल मैच - 16

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 9

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 6

बेनतीजा - 1

पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 165

दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 137

पारी का सबसे बड़ा स्कोर - 200/4 (20 ओवर) AFG बनाम CAN

पारी का सबसे कम रन का स्कोर - 80/10 (17.5 ओवर) PAKW बनाम ENGW

सबसे ज्यादा रन का स्कोर चेज़ किया गया- 183/5 (17.5 ओवर) NZ बनाम AFG

सबसे कम स्कोर डिफेंड किया गया- 103/8 (20 ओवर) WIW बनाम PAKW

कोच ने संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी पर लगाई मुहर, लेकिन अभिषेक नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस

IND vs ZIM: तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स का होगा तहलका

छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए बड़ा स्कोर बनाना आसान है. जिस वजह से हाई स्कोर देखने को मिलते हैं. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों का दबादबा होने लगता है. क्योंकि वक्त के साथ पिच की गति धीमी पड़ने लगती है. फिर स्पिनर्स को भी टर्न मिलने लगते हैं. लिहाजा, अरूण जेटली स्टेडियम में स्पिनर्स का जलवा रहने वाला है. तेज गेंदबाजों का यहां पर रोल कम ही होगा. शुरूआत में तो बेशक से तेज गेंदबाज रन ले सकते हैं. लेकिन बढ़ते मैच के साथ ही उनका असर कम होने लगता है.

वहीं, शाम के वक्त ओस मैच का रूख बदल सकती है. अमूम देखा गया है कि आईपीएल में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना फायदेंमंद साबित होता है. यानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में IND vs ZIM मुकाबले में टॉस जीतकर जो टीम पहले बल्लेबाजी चुनती है उसकी जीत तय है.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रन से जीतने होंगे टीम इंडिया को अगले दोनों मैच? समझें पूरा गणित

Tagged:

team india IND vs ZIM pitch report T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को

बल्लेबाजों और स्पिनर्स का
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com