संजू सैमसन या शुभमन गिल कौन होना चाहिए टी20I में टीम इंडिया का ओपनर? जानें दोनों में से किसके आंकडें बेहतर
Published - 25 Jan 2026, 01:42 PM | Updated - 26 Jan 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के बीच भारतीय क्रिकेट में एक नई बहस छिड़ गई है। अभिषेक शर्मा के जोड़ी के रूप में ओपनर बल्लेबाज की भूमिका कौन निभाएगा संजू सैमसन या शुभमन गिल? जहां एक तरफ प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल की तकनीकी मजबूती है, वहीं दूसरी तरफ संजू सैमसन का निडर और आक्रामक अंदाज। हालिया सीरीज और आंकड़ों को देखें तो यह चयन सिरदर्द बनता जा रहा है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं।
Team India के लिए संजू बेस्ट फीट
संजू सैमसन ने हाल के समय में टी20 इंटरनेशनल में अपने खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बतौर ओपनर संजू का स्ट्राइक रेट चौंकाने वाला है, उन्होंने पिछले कुछ महीनों में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ लगातार शतक जड़कर यह साबित किया कि जब वे फोर्म में होते हैं, तो दुनिया का कोई भी गेंदबाजी आक्रमण उनके सामने टिक नहीं सकता।
संजू सैमसन ने बतौर ओपनर 18 पारियों में लगभग 178.02 के स्ट्राइक रेट से 550 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 3 शानदार शतक शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत पावरप्ले का फायदा उठाना है। संजू पहली ही गेंद से आक्रमण करने की क्षमता रखते हैं, जो आधुनिक टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी मांग है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ उनका तालमेल भी थोड़ा आगे रखता है।
शुभमन गिल की स्ट्राईक रेट पर सवाल
शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है, और उनके रिकॉर्ड खासकर वनडे में शानदार हैं। टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 फॉर्मेट में उनकी तुलना जब संजू सैमसन से होती है, तो वे स्ट्राइक रेट के मामले में पिछड़ते नजर आते हैं। गिल ने अब तक 36 टी20 मैचों में करीब 28.03 की औसत से 869 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 138.60 के आसपास रहा है। गिल का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट उनकी कंसिसटेंसी है।
वे पारी को संभालने में माहिर हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में उनकी फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय रही है, जहाँ वे बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 में गिल का नेचुरल गेम अभिषेक शर्मा जैसे आक्रामक खिलाड़ियों के साथ शायद मेल न खाए, क्योंकि भारत अब पावरप्ले में 80-90 रन बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
Team India के लिए दोनों में से कौन बेहतर?
अगर हम दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों की सीधी तुलना करें, तो तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। टी20आई में संजू सैमसन का करियर स्ट्राइक रेट 152 है, जबकि गिल का 139 के करीब। छक्कों के मामले में भी संजू आगे हैं वह अबतक 56 छक्के लगा चुके हैं वहीं गिल के 26 छक्के से काफी आगे निकल चुके हैं। हालांकि, गिल के पास एक शतक और तीन अर्धशतक हैं, जबकि संजू के नाम तीन शतक दर्ज हैं। टीम इंडिया (Team India) के लिए फैसला मुश्किल है।
अगर टीम को एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो पारी के अंत तक टिक कर खेले, तो गिल बेहतर विकल्प हैं। लेकिन अगर टीम इंडिया (Team India) पहली गेंद से विस्फोटक शुरुआत चाहती है, तो संजू सैमसन का पलड़ा भारी नजर आता है। फिलहाल, 2026 वर्ल्ड कप के लिहाज से संजू की आक्रामकता उन्हें प्लेइंग इलेवन का प्रबल दावेदार बना रही है।
केविन पीटरसन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इंग्लैंड नहीं इस टीम को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का विजेता
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर