आपकी तरह कौन खेलता सबसे बेहतर पुल शॉट? रोहित शर्मा ने किसी भारतीय नहीं इस विदेशी का लिया नाम
Published - 05 Mar 2026, 04:47 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बेहतरीन बैटिंग और कप्तानी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने बतौर कप्तान नए रिकॉर्ड तो बनाए ही हैं, लेकिन बल्ले से भी उन्होंने नए इतिहास रचे हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें पुल शॉट बादशाह कहा जाता है. जो कि मैदान पर शानदार पुल शॉट्स लगाते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि हिटमैन (Rohit Sharma ) इस शॉट से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं.
वहीं, हाल में उन्होंने उस क्रिकेटर का नाम बताया है जो उनकी तरह ही अच्छा पुल शॉट लगाता है. दिलचस्प बात यह है कि रोहित (Rohit Sharma) ने किसी भारतीय खिलाड़ी का नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर का नाम लिया है.
Rohit Sharma ने किस खिलाड़ी का लिया नाम?
Question: Players in World Cricket that play the Pull shot as well as Rohit? [ICC]
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 4, 2026
Rohit Sharma said "I think De Kock" pic.twitter.com/SUFwoiL0wV
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि वर्ल्ड क्रिकेट में कौन से खिलाड़ी हैं जो आपके जितना अच्छा पुल शॉट खेलते हैं? इस के जवाब में हिटमैन ने झट से क्विंटन डी कॉक का नाम लिया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि डी कॉक ही वह खिलाड़ी है, जो कि उनकी तरह बेहतरीन पुल शॉट्स खेल पाते हैं.
बता दें कि रोहित शर्मा अंडर-17 और अंडर-19 के दिनों से पुल शॉट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस शॉट्स के लिए खास ट्रेनिंग नहीं ली है.
अगर उन्हें लगता है कि शॉर्ट पिच गेंद है तो वह पुल मार देते हैं. जबकि प्रैक्टिस के दौरान वह गेंदबाजों से कहते हैं कि वह अपने मन मुताबिक गेंद डालें, जैसे वो डालना चाहते हैं.
कब मैदान पर वापसी करेंगे रोहित शर्मा?

जून 2026 में अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी. दोनों देशों के बीच एक टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होती. जिसका पहला मैच 14 जून को धर्मशाला, 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में होगा.
दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma और विराट कोहली वनडे सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे. इसलिए फैंस जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ताकि अपने आइडल को फिर से मैदान पर पुल शॉट खेलते हुए देख सकें.
रोहित शर्मा का भारत के लिए प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 19 सितंबर, 2007 में डेब्यू किया था. टेस्ट में 06 - 08 नवंबर, 2013 में और वनडे में आयरलैंड के खिलाफ 23 जून, 2007 में पर्दापण करने का मौका मिला था. तब से रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 4301 रन बनाए हैं. वनडे फॉर्मेट में 282 मुकाबले में 11577 रन जोड़े. जबकि, 159 मैचों में हिटमैन ने 4231 रन कूटे.
6 घंटे पहले ही सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, इन 11 धुरंधरों को मौका
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर