कौन हैं भारतीय मूल के कनाडाई क्रिकेटर युवराज सामरा? जिन्होंने जड़ डाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक
Published - 17 Feb 2026, 09:20 PM | Updated - 17 Feb 2026, 09:30 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बल्लेबाजी से युवराज सामरा (Yuvraj Samra) ने कोहराम मचा दिया है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे इस विश्व कप में में कनाडा के इस युवा बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
19 वर्षीय युवराज अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस पारी ने न केवल कनाडा को मजबूती दी बल्कि एसोसिएट देशों के बढ़ते लेवल का एक और मिसाल पेस की है।
Yuvraj Samra ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में कनाडा का सामना न्यूजीलैंड जैसी दिग्गज टीम से था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिन मददगार पिच पर जहां बड़े-बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते हैं वहां युवाज सामरा (Yuvraj Samra) ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। युवराज ने मात्र 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 110 रनों की पारी में 65 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और 6 शानदार छक्के शामिल थे।
इस शतक के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के 22 साल 127 दिन के अहमद शहजाद का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवराज ने 19 साल 141 दिन की उम्र में यह कारनामा कर दिखाया। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले किसी भी एसोसिएट नेशन के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
युवराज सिंह का क्या कनेक्शन है Yuvraj Samra से?
युवराज सामरा (Yuvraj Samra) का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है। युवराज का जन्म 29 सितंबर 2006 को कनाडा के ओंटारियो में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता बलजीत सिंह भारतीय टीम और खास तौर पर युवराज सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक थे।
यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम युवराज रखा और उसे बचपन से ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। मजेदार बात यह है कि युवराज सामरा (Yuvraj Samra) भी अपने नाम की तरह ही बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं।
उनकी बल्लेबाजी का तरीका और निडर अंदाज में फैंस को अक्सर भारत के सिक्सर किंग की झलक दिखाई देती है। मैच के बाद युवराज ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इस मंच पर शतक लगाने का सपना देखा था और अपने आदर्श युवराज सिंह जैसा प्रदर्शन करना उनके लिए गर्व की बात है।
कनाडा क्रिकेट का उभरता सितारा
युवराज सामरा (Yuvraj Samra) का अंतरराष्ट्रीय करियर अभी छोटा है, लेकिन उन्होंने बहुत कम समय में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने साल 2025 में कनाडा के लिए अपना डेब्यू किया था। इस वर्ल्ड कप से पहले ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट और क्वालीफायर्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
जून 2025 में उन्होंने बहामास के खिलाफ महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सनसनी फैला दी थी। कनाडा की टीम भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच हार गई हो लेकिन युवराज सामरा ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह विश्व क्रिकेट के अगले बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं।
टीम इंडिया पर बोझ बन गया हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर-सूर्या चाहकर भी नहीं कर सकते ड्रॉप
Tagged:
Yuvraj Samra Cananda Cricket Team CAN vs NZऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर