कौन हैं Yashasvi Jaiswal की गर्लफ्रेंड? जानें क्या पूरा नाम और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
Published - 07 Apr 2026, 01:39 PM | Updated - 07 Apr 2026, 02:31 PM
Table of Contents
Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल का राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए बल्ला खूब बोल रहा है. अब तक वह RR के लिए सिर्फ दो मैचों में 93 रन बना चुके हैं. इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा होने लगी है. हर कोई यह जानना चाहता है कि 24 साल के Yashasvi Jaiswal किसे डेट कर रहे हैं.
क्योंकि यशस्वी पहले भी एक हसीना के साथ नजर आ चुके हैं. ऐसे में IPL 2026 के बीच उनकी गर्लफ्रेंड हॉट टॉपिक बन गई है. चलिए तो जानते हैं कि यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड कौन हैं और क्या करती हैं?
कौन हैं Yashasvi Jaiswal की गर्लफ्रेंड?

RR और भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम एक विदेशी लड़की के साथ जोड़ा जा चुका है. भारतीय फैंस का दावा है कि यह लड़की Yashasvi Jaiswal की गर्लफ्रेंड है. बता दें कि जायसवाल की गर्लफ्रेंड का नाम मैडी हैमिल्टन है.
दोनों की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. हालांकि, मैडी हैमिल्टन के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
DC vs GT, LIVE Streaming: लाइव मैच मिस न करें! जानें टीवी और मोबाइल पर देखने का पूरा तरीका
कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैडी यूके की रहने वाली है. वह यशस्वी जायसवाल के साथ पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में है. लेकिन दोनों की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई इस बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.
हालांकि, 2022 में मैडी और यशस्वी को साथ में देखा गया था. यशस्वी अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के परिवार के साथ भी फोटोज में नजर आते हैं. वह मैडी के भाई को बेबी ब्रदर कह कर बुलाते हैं. इससे साफ जाहिर है कि मैडी और यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) एक-दूसरे के काफी करीब है.
वहीं, मैडी आईपीएल 2024 के बाद पहली बार लाइमलाइट में आई थी. इस दौरान वह राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंची थी.
गर्लफ्रेंड मैडी के लिए जाहिर किया प्यार
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पर यशस्वी जायसवाल का एक अकाउंट से पोस्ट वायरल हुआ था. जिसमें वह स्टैंड में बैठी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी को फ्लाइंग किस कर रहे हैं.
यह मामला ओवल में खेली गई भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज का बताया जाता है. शतक जड़ने के बाद युवा खिलाड़ी ने अपने गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस के साथ हार्ट इमोजी बना कर दिखाया था.
Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर