कौन है दुनिया का ऑल टाइम सबसे खतरनाक गेंदबाज? Faf du Plessis ने किया नाम का ऐलान
Published - 27 Feb 2026, 03:18 PM | Updated - 28 Feb 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Faf Du Plessis: फाफ डु प्लेसिस दुनिया के वो क्रिकेटर हैं, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका में ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत सम्मान और प्यार मिलता है. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है. अपनी शानदार फील्डिंग और लीडरशीप क्षमता से उन्होंने साउथ अफ्रीका को ऊंचाईयों पर पहुंचाया है.
अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच उन्होंने क्रिकेट जगत के सबसे ताकतवर गेंदबाज का नाम बताया है. फाफ (Faf Du Plessis) के मुताबिक, यह गेंदबाज दुनिया का सबसे सफल और खतरनाक है.
Faf Du Plessis ने किसे बताया बेस्ट गेंदबाज?

Faf Du Plessis PICKS JASPRIT BUMRAH AS THE GREATEST FAST BOWLER OF ALL TIME: (ESPNcricinfo).
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 27, 2026
Bumrah or Malinga - Bumrah.
Bumrah or Rabada/Boult - Bumrah.
Bumrah or Kapil - Bumrah.
Bumrah or Donald - Bumrah.
Bumrah or Hazelwood/Asif - Bumrah.
Bumrah or Cummins/Broad - Bumrah.… pic.twitter.com/FqcVnQhwKx
दरअसल, Faf Du Plessis ने स्टारसपोर्ट्स पर बातचीत के दौरान 'GREATEST FAST BOWLER OF ALL TIME' चुना है. उनके सामने दुनियाभर के गेंदबाजों के नाम लिए गए थे. लेकिन उन्होंने सबसे ऊपर भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह को चुना. फाफ (Faf Du Plessis) के मुताबिक, मलिंगा, रबाडा, बोल्ट, कपिल देव और स्टार्क से बेस्ट बॉलर बूम-बूम बुमराह हैं. फाफ ने उन्हें घातक यॉर्कर और गेंदबाजी के लिए महान क्रिकेटरों में टॉप पर जगह दी है.
जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में किया खास मुकाम हासिल
जसप्रीमत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं. वह 40-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, जो कि उन्हें फास्ट बॉलर बनाती है. बुमराह के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाजी भी पानी भरते हैं. वह अपनी इन-स्विंगिंग यॉर्कर से विकेट निकालने में माहिर हैं. बुमराह इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं जो कि दवाब वाले मैचों में भी शांत रहते हैं, और टीम को विकेट दिलाते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारत के स्टार जसप्रीत बुमराह का धमाकेदार प्रदर्शन रहा. अब उन्हें अपनी इस मेहनत का फल आईसीसी द्वारा मिला है. ताजा ICC रैंकिंग के अनुसार अब बुमराह 8 वें नंबर के बेस्ट टी20 गेंदबाज बन गए हैं.
बुमराह का भारत के लिए प्रर्दशन
जसप्रीत बुमराह के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 52 टेस्ट मैच खेले हैं. 89 वनडे और 92 टी20i मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 114 विकेट चटकाए. जबकि ODI में जसप्रीत ने 149 विकेट लिए और टी20 क्रिकेट में 114 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.
उन्होंने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत मैच में किया था. यह मुकाबला एडिलेड - 26 जनवरी, 2016 को खेला गया था. अब वह टी20 विश्व कप 2026 में विरोधी टीमों के खिलाफ कहर बनकर बरस रहे हैं. हालांकि, इस बार स्पिनर्स का दबदबा देखने को ज्यादा मिल रहा है. लेकिन बुमराह वो गेंदबाज हैं, जिनके बिना भारतीय टीम का स्क्वाड अधूरा रहता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर