कौन हैं सोफी शाइन! कैसे हुई शिखर धवन से मुलाक़ात? एजुकेशन, जॉब-इनकम को लेकर जानें सबकुछ

Published - 22 Feb 2026, 01:19 PM | Updated - 23 Feb 2026, 01:00 PM

Sophie Shine

Sophie Shine: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी साइन संग शादी कर ली है. उन्होंने बीते शनिवार सोफी संग सात फेरे लिए. हालांकि, धवन की यह दूसरी शादी है. उन्होंने आयशा मुखर्जी संग 2012 में शादी की थी. लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा समय तक टीक नहीं सका, और अक्टूबर 2023 में दोनों अलग हो गए हैं. लेकिन सालों बाद फिर से शिखर धवन को सोफी साइन ( Sophie Shine) के रूप में अपना सच्चा प्यार मिल गया है. दोनों सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

मगर 2025 में धवन और Sophie Shine ने अपना रिश्ता पब्लिक किया था. तब से फैंस यह जानने के लिए उत्साहित है कि भारतीय बल्लेबाज और अंग्रेजी मैम की मुलाकात कैसे हुई, और धवन की वाइफ क्या करती है. उनकी इनकम कितनी है. चलिए तो आपके सभी सवालों के जवाब आगे जानते हैं.....

Sophie Shine और शिखर धवन की मुलाकात कैसे हुई?

Sophie Shine

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और Sophie Shine की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. दोनों की पहली मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी. उस वक्त दोनों एक-दूसरे को देखकर दिल हार बैठे थे. धवन ने एक वीडियो में बताया था कि, जब मैंने सोफी को पहली बार देखा था तो उन्होंने कैमोफ्लेज ट्राउजर और जैकेट पहना था. वह काफी सुंदर दिखाई दे रही थी. वहीं, सोफी ने कहा धवन का खूबसूरत चेहरा और शरारती आंखें उन्हें काफी पसंद आई थी.

कब हुआ Sophie Shine का जन्म और क्या करती हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन की वाइफ सोफी साइन ( Sophie Shine) आयरलैंड से हैं. उनका जन्म 190 में हुआ था. खूबसूरत सोफी सालों से प्राइवेट नौकरी कर रही है वह एक वह एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. साथ ही वह अबू धाबी में नॉदर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर तैनात है.

अगर अफ्रीका से हारा भारत, तो भी नहीं होगा बाहर, इस समीकरण से सेमीफाइनल में कर जायेगा क्वालीफाई

कहां से की पढ़ाई और कितनी है नेटवर्थ?

35 साल की सोफी (Sophie Shine) ने अपनी पढ़ाई आयरलैंड से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने आगे की स्टडी के लिए लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लिया. फिर उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से भी पढ़ाई पूरी की.

वहीं, Sophie Shine की नेटवर्थ की बात करें तो अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं है. लेकिन उनकी पोस्ट को देखते हुए बता दें कि 1-2 करोड़ के बीच में कमाई होगी. जबकि महीने की सैलरी करीब 2 से 3 लाख रूपये बताई जा रही है.

सोफी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, और फैंस के साथ फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 391K followers हैं. जबकि, वह खुद 287 लोगों को फॉलो करती हैं.

क्या होता है Pre-Seeding? क्यों इस विवाद पर टीम इंडिया और ICC की हो रही आलोचना

Tagged:

shikhar dhawan Sophie shine shikhar dhawan Marriage
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

आयशा मुखर्जी से

अक्टूबर 2023 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com