कौन हैं Shubman Gill की गर्लफ्रेंड? जानें किसके लिए धड़कता टीम इंडिया के कप्तान का दिल

Published - 03 Apr 2026, 03:40 PM | Updated - 03 Apr 2026, 03:56 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने क्रिकेट में एक से बढ़कर एक उपलब्धियां हासिल की हैं। ऑन द फील्ड अपनी बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गिल, ऑफ द फील्ड अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोरते हैं। शुभमन गिल की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, लेकिन उनके अधिकांश प्रशंसक यह जानने को उत्सुक हैं कि फिलहाल वह किसको डेट कर रहे हैं।

दरअसल, शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम अभी तक कई हस्तियों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन अभी तक शुभमन ने सामने आकर इस अफवाहों का खंडन नहीं किया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस समय गिल की गर्लफ्रेंड कौन हैं और किसके लिए टीम इंडिया के कप्तान का दिल धड़कता है।

कौन हैं Shubman Gill की गर्लफ्रेंड?

भारतीय प्रशंसक काफी लंबे समय से यह जानना चाहते थे कि उनका पसंदीदा क्रिकेट की पसंद कौन है। हालांकि, गिल ने कभी सामने से आकर इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया और नई ही उनके परिवार इसपर कुछ कहा।

हालांकि, शुभमन गिल ने अप्रैल 2205 में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कबूला था कि वह बीते तीन वर्षों से सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

इस दौरान गिल (Shubman Gill) ने उनके लिए उड़ने वाली अफवाहों को हास्यपद बताया और कहा कि वह फिलहाल अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं, जिसके कारण उनके पास इन रिश्तों के लिए समय नहीं है। यानी गिल ने साफ कर दिया था कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

इन हसीनाओं से जुड़ चुका है प्रिंस का नाम

शुभमन गिल वर्तमान टीम इंडिया के हैंडसम हंक माने जाते हैं, जिसकी फैन फॉलोइंग महिलाओं में देखते ही बनती हैं। गिल की एक झलक पाने के लिए लड़कियां घंटों उनका इंतजार करती हैं। लेकिन टीम इंडिया के प्रिंस का नाम अभी तक कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

सबसे अधिक बार गिल (Shubman Gill) का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा गया था। सोशल मीडिया पर अक्सर अफवाहें उड़ती रहती थीं कि गिल और सारा एक दूसरे को चोरी-चुपके डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। साथ ही शुभमन का नाम अभिनेत्री सारा अली खान, अवनीत कौर और अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ चुका है।

कौन हैं पंजाब किंग्स की मालकिन Preity Zinta के हसबैंड? जानें इनका पूरा नाम और बिजनेस

आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं गिल

भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। गिल को साल 2024 में पहली बार गुजरात टाइटंस की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक उनके अंडर फ्रेंचाइजी एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।

जबकि आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में गिल एंड कंपनी को पंजाब किंग्स के हाथों रोमांचक हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उम्मीद होगी कि आगामी मैचों में ये टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतेगी।

कौन हैं SRH के नए मिस्ट्री स्पिनर शिवांग कुमार? जो इस सीजन बनेंगे काव्या मारन के तुरुप के इक्के

Tagged:

shubman gill team india sara tendulkar ananya pandey
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

61 वनडे मैच।

2843 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com