कौन हैं Shivang Kumar? सनराइजर्स हैदराबाद के लिए करेंगे आईपीएल करियर का आगाज, आखिरी मैच में खोला था पंजा
Published - 02 Apr 2026, 08:33 PM
Table of Contents
Shivang Kumar: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला इस समय कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है तो एसआरएच ने अपने दूसरे ही मैच में एक और खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है।
जहां पहले मैच में सलिल अरोड़ा को पदार्पण का मौका मिला था तो अब उन्होंने शिवांग कुमार (Shivang Kumar) को आईपीएल में डेब्यू करने का चांस दिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं शिवांग कुमार, जो कि ऑरेंज आर्मी की जर्सी में केकेआर के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस खिलाड़ी ने अपने आखिरी लिस्ट-ए मैच में पांच विकेट लिए थे।
कौन हैं Shivang Kumar?
बाएं हाथ के कलाई स्पिनर शिवांग कुमार (Shivang Kumar) आज (2 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं। 23 वर्षींय इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फल उन्हें अब मिलने जा रहा है। शिवांग मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल मिनी ऑक्शन में काव्या मारन ने इस खिलाड़ी को 30 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा है।
एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने टॉस के समय शिवांग (Shivang Kumar) को लेकर कहा था कि उन्होंने नेट्स में शानदार गेंदबाजी की है, इसलिए टीम उनको मौका देना चाहती है। बता दें कि, मध्य ओवरों में शिवांग हैदराबाद के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, क्योंकि अपनी गेंदबाजी से वह महत्वपूर्ण विकेट चटकाते हैं।
आखिरी मैच में खोला था पंजा
शिवांग कुमार मध्यप्रदेश के लिए अभी तक चार लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 10 विकेट शामिल है। उन्होंने कर्नाटक की मजबूत बल्लेबाजी वाली टीम के खिलाफ 45 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभी तक खेले 4 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं, जबकि उनको इकॉनमी रेट इस दौरान 8.05 का है, जो कि इस प्रारूप में ठीक-ठाक माना जाता है।
शिवांग (Shivang Kumar) को खिलाने का मुख्य कारण उनकी निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी है। उन्होंने अभी तक खेले चार टी20 मैचों में 143.90 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 59 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन है। यानी वह कप्तान को न सिर्फ कोटे के चार ओवर देंगे, बल्कि निचले क्रम में आकर महत्वपूर्ण रन भी बनाएंगे।
स्टेडियम बना अखाड़ा, LSG vs DC मैच में फैंस के बीच जोरदार लड़ाई! लात-घूसे चलने का VIDEO वायरल
राशिद खान के दर्जे के प्लेयर हैं शिवांग
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान काफी लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऑरेंज आर्मी को बड़े मैचों में जीत दिलाई थी। हालांकि, साल 2022 में हैदराबाद ने उनको रिलीज कर दिया था और तब से वह गुजरात टाइटंस के लिए मैच विनिंग स्पेल डाल रहे हैं।
लेकिन हैदराबाद अभी तक उनके रिक्त स्थान को भरने में सफल नहीं हो सकी है। हालांकि, शिवांग (Shivang Kumar) अपनी घातक गेंदबाजी से राशिद खान की उस कमी को पूरा कर सकते हैं, जिसको भरने की कोशिश हैदराबाद खेमा काफी लंबे समय से करता आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर के खिलाफ अपने पहले मैच में ये युवा स्पिनर अपनी स्पिन का जादू बिखरने में कामयाब होता है या फिर नहीं।
फिक्सर Sharjeel Khan का PSL में आया तूफ़ान! 120 किलो वजन के साथ सिर्फ 26 गेंद पर हिलाई दुनिया
Tagged:
KKR vs SRH cricket news IPL 2026 Shivang Kumarऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर