Sanju Samson का लकी चार्म कौन? खुद किया बड़ा खुलासा, उनके स्टेडियम में रहने से आग उगलता संजू का बल्ला
Published - 12 Apr 2026, 02:44 PM | Updated - 12 Apr 2026, 02:50 PM
आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद संजू ने अपने प्रदर्शन का श्रेय एक खास दिग्गज को दिया।
मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान संजू सैमसन ने पूर्व कोच रवि शास्त्री से बातचीत करते हुए उन्होंने खास खुलासा किया है। संजू का मानना है कि जब भी ये दिग्गज कमेंट्री बॉक्स या स्टेडियम में होते हैं, उनका बल्ला जमकर रन बरसाता है।
Sanju Samson ने रवि शास्त्री से जताई इच्छा

मैच खत्म होने के बाद जब रवि शास्त्री ने संजू का इंटरव्यू लिया, तो संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मुस्कुराते हुए एक खास गुजारिश की। उन्होंने कहा कि रवि सर, कृपया आप हर मैच में आया करें। आप मेरे लिए लकी चार्म की तरह लगते हैं।
संजू ने मजाकिया लहजे में यह स्वीकार किया कि शास्त्री की मौजूदगी उन्हें एक अलग तरह का आत्मविश्वास देती है। संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह बात सुनकर रवि शास्त्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर इस पल को काफी पसंद कर रहे हैं और संजू के इस बेबाक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
संजू का सीएसके के लिए पहला शतक
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए इस 18वें मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सीएसके की पीली जर्सी पहनकर अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा।
संजू ने मात्र 56 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 115 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। आयुष म्हात्रे के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने टीम को 212 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
संजू सैमसन (Sanju Samson) की यह पारी न केवल तकनीकी रूप से शानदार थी, बल्कि इसमें उनकी आक्रामकता और मैच खत्म करने का जज्बा भी साफ नजर आ रहा था।
सीएसके IPL 2026 की पहली जीत दर्ज की
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह जीत बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है। शुरुआती तीन मैचों में हार झेलने के बाद, संजू सैमसन (Sanju Samson) के शतक ने टीम में नई ऊर्जा भर दी है।
चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से मात देकर अंक तालिका में अपना खाता खोला। इस जीत में जहाँ बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया, वहीं जेमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी ने दिल्ली को लक्ष्य तक पहुँचने से रोक दिया। संजू सैमसन (Sanju Samson) के नेतृत्व और उनकी बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि चेपॉक के मैदान पर सीएसके के प्रशंसक खुशी के साथ घर लौटें।
संजू सैमसन के इस प्रदर्शन और रवि शास्त्री के साथ उनके इस लकी चार्म वाले कनेक्शन ने आने वाले मैचों के लिए उत्साह बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि क्या रवि शास्त्री की मौजूदगी में संजू का बल्ला इसी तरह आग उगलता रहता है। फिलहाल, चेन्नई की यह जीत टूर्नामेंट में उनकी जोरदार वापसी का संकेत दे रही है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर