कौन हैं Sameer Rizvi? जिन्होंने तूफानी 70 रन ठोक DC को दिलाई जीत, कभी धोनी ने चला था ‘8.40 करोड़’ का दाव
Published - 02 Apr 2026, 12:07 PM | Updated - 02 Apr 2026, 12:16 PM
Table of Contents
Sameer Rizvi: IPL 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स पहली बार आमने सामने थी. ऐसे में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलना ही था. लेकिन इस मैच का हॉट टॉपिक बने समीर रिजवी, जिन्होंने लखनऊ के जबड़े से जीत छिन ली. दरअसल, LSG ने दिल्ली को 142 रनों का टारगेट दिया.
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा. फिर पथुम निसंका भी 1 रन बनाकर चलते बने. लेकिन समीर रिजवी ने मैदान पर आकर ऐसा समा बांधा कि लखनऊ के स्टेडियम में दिल्ली-दिल्ली गूंजने लगा. चलिए तो विस्तार से जानते हैं Sameer Rizvi की जिंदगी से जुड़े सच.
Sameer Rizvi का लखनऊ के खिलाफ चला बल्ला

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शुरूआत में ही 2 विकेट गिर गए थे. ऐसे में संजीन गोयनका की टीम खुद को जीतता हुए देख रही थी. लेकिन दिल्ली ने भी हार नहीं मानी और चौथे नंबर अपना तुरूप का इक्का समीर रिजवी (Sameer Rizvi) को उतारा. हालांकि, एक समय पर लग रहा था कि यह मैच अब DC के हाथों से चला गया है.
मगर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर लड़खड़ाती पारी को संभाला, और लखनऊ के गेंदबाजों पर हमला करना शुरू किया. स्पिनर्स के खिलाफ खेलते हुए समीर रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके भी जमाए.
मामा ने सिखाया स्पिनर्स के खिलाफ खेलना
हालांकि, समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने यह कारनामा एक दिन में नहीं किया है. वह बचपन से क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं. 6 दिसंबर 2003 को मेरठ में जन्मे समीर रिजवी के पिता को पूरा विश्वास था कि उनका बेटा एक दिन कुछ बड़ा करेगा.
DC के इस तूफानी बैटर के पिता चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेट में वो मुकाम हासिल करें, जो कि अन्य बच्चे पैसों की कमी से पूरा नहीं कर पाते हैं. समीर के पिता एक प्रोपर्टी डिलर थे. लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे को किसी चीज की कमी नहीं होने दी.
बचपन में समीर रिजवी के मामा तंकीब अख्तर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना था, और फुटवर्क और स्पिन के खिलाफ खेलने की क्षमता को निखारा. इसी वजह से वह अब शाहबाज अहमद और एडेन मार्करम जैसे स्पिनर्स के खिलाफ धुंआधार शॉट्स खेलते हैं.
केएल राहुल के बाद अब पंत की बारी! Sanjiv Goenka ने Rishabh Pant को लगाई जमकर डांट, VIDEO हुआ वायरल
धोनी की CSK ने 8.4 करोड़ में खरीदा
समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने 2020 में उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें पहचान 2023 में मिली. यूपी टी20 लीग में उन्होंने अपनी बैटिंग काबिलियत दिखाई, और 455 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 35 छक्के निकले, जिन्होंने चयनकर्ताओं का सीधा इशारा किया.
उनके इस हुनर को देखकर 2024 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 8.4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया. हालांकि, अगले साल 2025 में वह 95 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. लेकिन अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में समीर रिजवी ने एक बार फिर अपने नाम का डंका बजा दिया है.
पिता पॉपर्टी डीलर, मां हाउसवाइफ, मामा कोच, जानें DC की जीत के हीरो Sameer Rizvi की कुल नेटवर्थ
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर