कौन हैं Salil Arora? जिन्हें SRH ने दिया डेब्यू का मौका, छक्के लगाने में अभिषेक शर्मा से हैं दो कदम आगे

Published - 28 Mar 2026, 08:25 PM | Updated - 28 Mar 2026, 08:35 PM

Salil Arora

Salil Arora: आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने सलिल अरोड़ा नामक 23 वर्षींय बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। यह सलिल का डेब्यू मैच है। टॉस के समय कप्तान ईशान किशन भी इस धाकड़ बल्लेबाज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे।

खास बात ये है कि हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में खेले गए इंट्रा स्क्वाड में मैच में उन्होंने पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के लगाए थे, जिसके बाद टीम प्रबंधन भी इस खिलाड़ी को डेब्यू करवाने से खुद को रोक नहीं पाई। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हैं सलिल अरोड़ा (Salil Arora) और किस राज्य से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट।

कप्तान ईशान ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन ने सलिल अरोड़ा (Salil Arora) के प्लेइंग इलेवन में खेलने की पुष्टि की और साथ ही यह भी कहा कि ‘’मुझे लगता है कि सलिल अरोड़ा पर नजर रखनी चाहिए। वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं, और मैं बस यही चाहता हूं कि वह चीजों को सरल रखें, गेंद पर नजर रखें और अपना खेल खेलें।’’ ऑरेंज आर्मी अपने इस 23 वर्षींय युवा खिलाड़ी पर काफी विश्वास जता रही है और उसके पीछे का मुख्य कारण इस खिलाड़ी की सिक्स लगाने की काबिलियत को माना जा सकता है।

कौन हैं Salil Arora?

Salil Arora 1

आपको बताते हैं कि सलिल अरोड़ा दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो कि पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। सलिल ने अभी तक कुल 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59.83 की शानदार औसत और 197.25 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 359 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 198.88 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।

हीं, रजत पाटीदार की कप्तानी वाली मध्य प्रदेश के खिलाफ यह विस्फोटक बल्लेबाज प्रथम श्रेणी में शतक भी ठोक चुका है, जो कि सलिल (Salil Arora) का डेब्यू मैच था। यही कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने इस प्लेयर को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा और पहले ही मैच में प्लेइंग इलेवन के अंदर खेलने का चांस दिया।

5 गेंदों पर लगाए थे पांच छक्के

सलिल अरोड़ा (Salil Arora) ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा स्क्वाड मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों पर 5 लगातार सिक्स लगा दिए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 16 गेदों पर 47 रन की तूफानी पारी निकली थी।

चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने यह पारी डेथ ओवरों में आकर खेली थी, जहां पर अधिकांश बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाते हैं। लेकिन सलिल (Salil Arora) ने अपने बल्ले की क्लास दिखाते हुए ये अद्बुत पारी खेली डाली और शायद यही वह पारी थी, जिसके कारण ऑरेंज आर्मी का टीम प्रबंधन भी इस युवा बल्लेबाज को मौका देने पर मजबूर हो गया।

SRH के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेल रहे RCB के खिलाड़ी, इसकी बड़ी वजह आई सामने

RCB ने दिया अभिनंदन को मौका

अपने प्राइम गेंदबाजों की चोट से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभिनंदन सिंह को डेब्यू का मौका दिया है। अभिनंदन प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। हालांकि, इस गेंदबाज ने अभी तक घरेलू क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी लीग में ये प्लेयर पदार्पण कर चुका है।

हालांकि, आईपीएल का पहला ओवर डालने अभिनदंन की शुरुआत बेहद खराब रही थी। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 16 रन लुटा दिए, जिसमें ऑरेंज आर्मी के कप्तान ईशान किशन ने दो चौके और एक छक्का मारा। पहले ओवर में यह खिलाड़ी अपनी लाइन लेंथ से भी भटकता नजर आ रहा था।

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में RCB ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी SRH, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Tagged:

SRH vs RCB Abhinandan Singh IPL 2026 Salil Arora
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 छक्के।

28 साल।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com