कौन हैं RCB के नए खिलाड़ी Jacob Duffy? जिनके आगे SRH ने टेके घुटने, 31 की उम्र में डेब्यू, 40 साल पुराना तोड़ा रिकॉर्ड
Published - 29 Mar 2026, 12:07 PM | Updated - 29 Mar 2026, 12:14 PM
आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक नया हीरो मिल गया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी (Jacob Duffy) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही ऐसी गेंदबाजी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
31 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले डफी का सफर संघर्ष और रिकॉर्ड्स से भरा रहा है। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज रिचर्ड हेडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट जगत में चर्चा में आए थे।
जैकब डफ़ी 31 की उम्र में डेब्यू

न्यूजीलैंड के ओटागो से आने वाले जैकब डफी (Jacob Duffy) ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में पसीना बहाया है। अक्सर खिलाड़ियों का करियर 30 की उम्र के बाद ढलान पर माना जाता है, लेकिन डफी के लिए यह उम्र एक नई शुरुआत लेकर आई।
उन्होंने साल 2025 में 31 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया। डफी एक ऐसे गेंदबाज हैं जो अपनी सटीकता और स्विंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अपनी मेहनत के दम पर दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में आरसीबी जैसी बड़ी टीम का हिस्सा बने।
जैकब डफ़ी न्यूजीलैंड के लिए अबतक चार टेस्ट, 19 वनडे और 48 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 122 विकेट चटकाए हैं।
जैकब डफ़ी (Jacob Duffy) के लिए इस साल का आईपीएल काफी खास होने वाला है जिस तरह से उन्होंने पहले मुकाबले में शानदार खेल दिखाया है उससे हर दिग्गज के जुबां पर उनका नाम है। उससे भी खास बात ये है कि वे आरसीबी का हिस्सा हैं जो पहले कभी अपनी गेंदबाजी लाईनअप में जूझते थे।
रिचर्ड हेडली का 40 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
जैकब डफी (Jacob Duffy) के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसे तोड़ना किसी भी कीवी गेंदबाज के लिए सपना होता है। साल 2025 में डफी ने एक कैलेंडर ईयर में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का गौरव हासिल किया।
उन्होंने पूरे साल में कुल 81 विकेट चटकाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान सर रिचर्ड हेडली के नाम था, जिन्होंने साल 1985 में 79 विकेट लिए थे।
लगभग 40 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़कर डफी ने साबित कर दिया कि उनमें अभी बहुत क्रिकेट बाकी है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया था।
Jacob Duffy ने हैदराबाद को किया पस्त
कल एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जैकब डफ़ी (Jacob Duffy) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कहर बरपा दिया। जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका।
डफी (Jacob Duffy) ने अपने कोटे के 4 ओवरों में मात्र 22 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने पावरप्ले में ही हैदराबाद के खतरनाक ओपनर बल्लेबाजों, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजकर मैच का रुख मोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी का विकेट लेकर हैदराबाद की कमर तोड़ दी।
उनकी सटीक लाइन-लेंथ और उछाल के आगे SRH के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। अपनी इस घातक गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। आरसीबी के फैंस अब उन्हें टीम का नया भरोसेमंद गेंदबाज मान रहे हैं।
इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने आरसीबी को आराम से लक्ष्य के पास पहुंचा दिया। इस साल कोहली का अलग अंदाज और देवदत्त पडिक्कल की शानदार फोर्म के बदौलत आरसीबी एक बार फिर चैंपियन की रेस में सबसे आगे दिख रही है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर