कौन हैं RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला? खूबसूरती में इनके आगे काव्या मारन भी फेल! देखें PHOTOS
Published - 26 Mar 2026, 04:29 PM | Updated - 26 Mar 2026, 04:43 PM
Table of Contents
Ananya Birla: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बिक गई है। मंगलवार को खबर आई कि आरसीबी को चार अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर 16, 705 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिसको आदित्य बिरला ग्रुप, TOI ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा है।
लेकिन फ्रेंचाइजी बिकने के बाद एक नाम सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है, जो कि आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिरला (Ananya Birla) है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं आरसीबी की नई मालकिन, जिनकी खूबसूरती देखने के बाद काव्या मारन भी आपको फेल लगेंगी। यहां देखें फोटोज।
कौन हैं अनन्या बिरला?

अनन्या बिरला देश के दिग्गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं और आरसीबी के नए चेयनमैन आर्यमान बिरला की बहन हैं। हालांकि, अपने परिवार से अगल अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक बिजनेस फैमली की सदस्य नहीं, बल्कि युवा उद्यमी और सिंगर भी हैं।
उनका जन्म 1994 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की और इसके बाद वह इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफॉर्ड चली गईं। बेहद कम उम्र में उन्होंने बिजनेस और अन्य क्रिएटिव फील्ड्स में भी रूचि दिखाई और आज विश्वभर में अनन्या के प्रशंसक हैं।
17 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

जिस उम्र में अक्सर लोग अपने करियर का चुनाव सही से नहीं कर पाते हैं। उस उम्र में अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने अपना कारोबार शुरू कर दिया था। दरअसल, 17 साल की उम्र में उन्होंने स्वतंत्र माइक्रोफिन की शुरुआत की थी।
इस कंपनी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे लोन देकर आर्थिक रूप से मजबूत करना था। जबकि आज के समय में उनकी यह कंपनी देश की प्रमुख माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में गिनी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इकाई असाई जैसे प्लेटफॉर्म की भी शुरुआत की है।
बिजनेस से लेकर गानों में रुचि

अनन्या बिरला (Ananya Birla) न सिर्फ बिजनेस में अपना लोहा मनवा रही हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक जाना माना नाम हैं। वह पहली भारतीय कलाकाल हैं, जिनका अंग्रेजी गाना प्लेटिनम सर्टिफाइड हुआ है।
उनके द्वारा गाए गए गानों को दुनियाभर में काफी सराहा जाता है तो उनका गाना सर्कल्स युवाओं के बीच काफी हिट हुआ था। हालांकि, फिलहाल वह म्यूजिक से थोड़ा हटकर बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं। लेकिन प्रतिभा की धनी अनन्या हर फील्ड में अपना लोहा मनवा रही हैं।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Ananya Birla

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नईं मालकिन अनन्या बिरला (Ananya Birla) ने अपनी जिंदगी में एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना किया है और इसी अनुभव से प्रेरित होकर उन्होंने एम-पावर नामक कंपनी की सह-स्थापना की। एम-पावर भारत में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलता है और बेहतर इलाज को उपलब्ध कराने का कार्य करता है, ताकि जैसा उनके साथ हुआ, वह अन्य किसी के साथ न हो।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिरला (Ananya Birla) के पास कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से 1770 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। साथ ही उनका मुंबई में एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत करीब 425 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी कारें और ग्लोबल निवेश भी हैं। खास बात ये है कि उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा उन्होंने खुद अपनी मेहनत के दम पर कमाया है।
PSL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स
Tagged:
IPL 2026 Ananya Birla RCB New Owners Svatantra Microfin Founderऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर