कौन हैं पंजाब किंग्स की मालकिन Preity Zinta के हसबैंड? जानें इनका पूरा नाम और बिजनेस
Published - 03 Apr 2026, 02:17 PM | Updated - 03 Apr 2026, 02:52 PM
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल और पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रिती जिंटा (Preity Zinta) अक्सर क्रिकेट के मैदान पर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आती हैं। लेकिन उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) लाइमलाइट से दूर रहकर भी कॉर्पोरेट जगत के एक बड़े खिलाड़ी हैं।
जीन न केवल प्रीति के निजी जीवन के साथी हैं, बल्कि प्रोफेशनली भी बेहद सफल हैं और अमेरिका की एक बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं।
एनर्जी सेक्टर के दिग्गज हैं जीन गुडइनफ

जीन गुडइनफ का करियर काफी प्रभावशाली है। वह NLine Energy Inc. नाम की एक बड़ी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कंपनी में SVP (Product and Finance) के रूप में काम करते हैं। भले ही वह प्रिती जिंटा (Preity Zinta) की तरह कैमरों के सामने आना पसंद न करें, लेकिन एनर्जी सेक्टर में उनका बहुत बड़ा नाम है। जीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फैमिली के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाते हैं और यही वजह है कि आईपीएल बिजनेस और फैसलों में वह हमेशा एक मजबूत पिलर की तरह खड़े नजर आते हैं।
PSL में शर्मनाक नजारा! एक ही टीम के David Warner और Moeen Ali हाथापाई में हुए उतारू, VIDEO वायरल
Preity Zinta के पास 125 करोड़ की संपत्ति
प्रिती जिंटा (Preity Zinta) और जीन गुडइनफ की जोड़ी लॉस एंजिल्स और मुंबई के बीच अपना समय बिताती है। अगर प्रिती जिंटा (Preity Zinta) की नेट वर्थ की बात करें, तो आईपीएल और फिल्मों के जरिए उन्होंने करीब 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बनाई है।
एलए में उनका एक बेहद आलीशान बंगला है, जहाँ वह अपने जुड़वां बच्चों, जय और जिया के साथ रहती हैं। जीन का नेट वर्थ गोपनीय है, लेकिन एक टॉप एग्जीक्यूटिव होने के नाते वह भी सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं।
GT vs RR Pitch Analysis : मैच से पहले जानें पिच का मिजाज, क्या होगा हाई स्कोरिंग गेम ?
IPL 2026 में दिखेगा जीन का सपोर्ट
प्रिती जिंटा और जीन की शादी को अब 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस कपल ने 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में शादी की थी। जीन अक्सर पंजाब किंग्स के अहम मैचों के दौरान स्टैंड्स में टीम को चीयर करते हुए दिखाई देते हैं।
आईपीएल 2026 में भी फैंस को उम्मीद है कि जीन गुडइनफ अपनी पत्नी प्रिती जिंटा (Preity Zinta) के साथ स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। प्रिती जिंटा अक्सर अपने बच्चों और पति के साथ अपनी खुशहाल जिंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।
Tagged:
preity zinta IPL 2026 PBKS vs CSK Gene Goodenoughऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर