कौन हैं प्रिंसी पारिख? जिन्हें डेविड मिलर संग वीडियो बनाना पड़ा भारी, मिल रही दुष्कर्म की धमकी

Published - 25 Feb 2026, 04:04 PM | Updated - 25 Feb 2026, 04:07 PM

Princy Parikh

Princy Parikh: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस हार ने भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे प्रिंसी पारिख को डेविड मिलर के संग वीडियो बनाना भारी पड़ गया।

प्रिंसी (Princy Parikh) ने खुद बताया कि इस वीडियो के बाद उनको दुष्कर्म की धमकी मिल रही है, जिसके कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई की मदद लेनी पड़ी। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं प्रिंसी पारिख?

कौन हैं Princy Parikh?

इस पूरे मामले के बाद प्रशंसक यह जानने के लिए बेहद उस्तुक हैं कि आखिर प्रिंसी पारिख (Princy Parikh) कौन हैं? तो बता दें कि प्रिंसी पारिख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जबकि इसके साथ-साथ वह एक रेडियो जॉकी भी हैं।

उनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी रील्स को यूजर्स काफी पसंद करते हैं। हालांकि, डेविड मिलर के साथ वीडियो बनाने के बाद वह थोड़ी विवादों में आ चुकी हैं, लेकिन प्रिंसी की हर वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।

डेविड मिलर संग वीडियो बनाना पड़ा भारी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच के बाद मैदान पर प्रिंसी पारिख (Princy Parikh) और डेविड मिलर साथ दिख रहे होते हैं। वीडियो में उन्हें घेरते हुए और उनके चारों ओर चक्कर लगाती नजर आती हैं और इस दौरान वह ताली भी बजाती हैं।

मानों वह मिलर पर ताली बजाकर तंज कस रही हों। वहीं, इस वायरल वीडियो को कैप्शन में लिखा था कि क्या खिलाड़ी हैं डेविड मिलर, जबकि वीडियो के पर टेक्स्ट लिखा था कि मुझे लगा था कि हम अच्छे दोस्त हैं डेविड! बता दें कि, ये वीडियो अपलोड करते ही वायरल हो गई।

मिल रही दुष्कर्म की धमकी

डेविड मिलर के साथ वीडियो बनाने के बाद प्रिंसी पारिख (Princy Parikh) को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग तो उनको दुष्कर्म की धमकी तक दे रहे हैं। साथ ही उनको बॉडी शेंमिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रिंसी ने बताया कि

‘’उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण उनको ये वीडियो फेसबुक पेज से हटाना पड़ा है। लेकिन इंस्टाग्राम पर ये वीडियो मौजूद है। पारिख ने कहा कि वह इन धमकियों की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगी। यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।’’

जिम्बाब्वे के खिलाफ विकेटकीपिंग करेंगे संजू सैमसन, ईशान-अभिषेक नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

डेविड मिलर बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

भारत के खिलाफ मुकाबले में डेविड मिलर ने बल्ले से 35 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के मारे थे। उन्होंने ये स्कोर उस वक्त आकर बनाया था, जब उनकी टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाज केवल 20 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।

लेकिन मिलर अंत तक लड़ते रहे और इसी कारण मुश्किल पिच पर साउथ अफ्रीका पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाने में सफल रही। वहीं, इसके जवाब में भारतीय पारी 111 रन पर सिमट गई। जबकि डेविड मिलर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

टीम इंडिया को अगर पहुंचना है सेमी-फाइनल तो करनी पड़ेगी सिर्फ इस टीम के हार की दुआ, नहीं तो हो जायेगी बाहर

Tagged:

david miller india vs south africa T20 World Cup 2026 Princy Parikh
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

63 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com