कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? जिन्होंने लिखकर रखा था डेब्यू में लूंगा 4-5 विकेट! ऑक्शन के वक्त मंदिर में पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

Published - 14 Apr 2026, 12:31 PM | Updated - 14 Apr 2026, 12:36 PM

Praful Hinge

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेले गए सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिला है, जिसने अपने पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने अपने आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में तीन विकेट लेकर आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज तक को सोचने पर मजबूर कर दिया था, पहली ही गेंद पर उनका विकेट लेकर प्रफुल्ल ने अपने आगमन का डंका बजा दिया।

Praful Hinge का शानदार डेब्यू

Praful Hinge

18 जनवरी 2002 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे एक ऐसे खिलाड़ी, जो विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह कहानी किसी और की नहीं बल्कि प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे (Praful Hinge) की है।

अक्टूबर 2024 में विदर्भ के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे 2024-25 की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम, विदर्भ का हिस्सा रहे हैं। यह खिलाड़ी अपनी गति के लिए जाना जाता है, जिसने वरुण आरोन के मार्गदर्शन में एमआरएफ पेस फाउंडेशन (MRF Pace Foundation) में प्रशिक्षण लिया है।

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में तीन विकेट झटके, जिनमें वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल और लुआन ड्रे प्रिटोरियस के विकेट शामिल थे।

पहली जीत के बावजूद CSK कैंप पर पसरा मातम, BCCI ने कप्तान Ruturaj Gaikwad को सुनाई बड़ी सजा, दे डाला पनिशमेंट

ऑक्शन के दौरान पढ़ रहे थे हनुमान चालीसा

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) बतौर खिलाड़ी यह समझते थे कि क्रिकेट में मेहनत के साथ-साथ किस्मत का होना कितना जरूरी है। उनके संघर्ष की दिलचस्प कहानियों में से एक यह भी है कि जब दिसंबर माह में आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन चल रही थी, उस वक्त यह गेंदबाज मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ रहा था।

एक उम्मीद और आशा थी कि कोई टीम उन्हें मौका दे, और इस रेस में सबसे आगे सनराइजर्स हैदराबाद निकली, जिसने प्रफुल्ल को एक्सीलरेटेड राउंड (आखिरी चरण) में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।

आपको बता दें कि प्रफुल्ल केवल आईपीएल ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 10 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं, जो कि एक असाधारण रिकॉर्ड है।

IPL 2026 : Orange Cap और Purple Cap की टॉप-5 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन सा खिलाड़ी किस स्थान पर

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 में पहली हार

IPL 2026 के अब तक 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल राजस्थान रॉयल्स जबरदस्त वापसी करते हुए पांच में से चार मुकाबले जीतकर टेबल टॉपर बनी हुई थी, लेकिन अब उसे हैदराबाद के खिलाफ अपनी पहली हार झेलनी पड़ी है।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए, जिसमें ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रनों की पारी और हेनरिक क्लासेन की 26 गेंदों में 40 रनों की पारी ने टीम को विशाल स्कोर खड़ा करने में मदद की। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

जब राजस्थान बल्लेबाजी करने उतरी, तो पावरप्ले के दौरान ही उसकी आधी टीम धराशाई हो गई। प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) की धारदार गेंदबाजी के आगे एक भी खिलाड़ी टिक नहीं सका।

अपने पहले तीन ओवरों में राजस्थान केवल 9 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। पूरी टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और शाकिब हुसैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि राजस्थान की ओर से डोनोवन फरेरा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।

Tagged:

SRH vs RR IPL 2026 Praful Hinge
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com