कौन हैं 33 गेंद पर शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के Finn Allen? जानें IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे

Published - 05 Mar 2026, 01:26 PM | Updated - 05 Mar 2026, 01:32 PM

Finn Allen

फिन एलेन (Finn Allen) ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल 2026 से पहले तहलका मचा दिया है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेली गई यह पारी न केवल न्यूजीलैंड को फाइनल में ले गई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।

अपनी शानदार बल्लेबाजी और पहली गेंद से प्रहार करने की क्षमता की वजह से फिन एलेन (Finn Allen) आज दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

Finn Allen ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Finn Allen

टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा था। लग रहा था कि नॉकआउट मैच का दबाव कीवी बल्लेबाजों पर होगा, लेकिन फिन एलेन (Finn Allen) कुछ और ही सोचकर मैदान पर उतरे थे।

उन्होंने केवल 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल जिन्होंने 47 गेंदों में शतक जड़ा था उनके नाम था। एलेन ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े।

उन्होंने मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए न्यूजीलैंड को 12.5 ओवरों में ही जीत दिला दी। यह किसी भी फुल मेंबर देश के खिलाफ टी20आई में से दूसरा सबसे तेज शतक भी है।

IPL 2026 के लिए CSK के सपोर्ट स्टाफ का हुआ ऐलान, इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

कौन हैं Finn Allen ?

22 अप्रैल 1999 को ऑकलैंड में जन्मे फिन एलेन को बचपन से ही ताबड़तोड़ अंदाज वाला क्रिकेट खेलने का शौक था। वह पहली बार 2018 के अंडर-19 विश्व कप में सुर्खियों में आए थे, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

एलेन की सबसे बड़ी ताकत उनकी फियरलेस अप्रोच और पावर-हिटिंग में भी माहिर हैं। न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट सुपर स्मैश में वेलिंगटन के लिए खेलते हुए उन्होंने 190+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय टीम के दरवाजे खटखटाए थे।

मार्टिन गप्टिल जैसे दिग्गज खिलाड़ी के विकल्प के रूप में देखे जाने वाले एलेन ने अब खुद को कीवी टीम का मुख्य सदस्य साबित कर दिया है। उनके नाम टी20आई में अब तक 3 शतक दर्ज हो चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 137 रनों की पारी भी शामिल है।

फॉर्म में चल रही अफ्रीका सेमीफाइनल में क्यों हार गई? अब जाकर उनके हेड कोच ने बताई पूरी सच्चाई

IPL 2026 में किस टीम का हिस्सा होंगे फिन एलेन?

फिन एलेन (Finn Allen) की इस ऐतिहासिक पारी के बाद भारतीय फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह IPL 2026 में किस जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिन एलेन को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।

ईडन गार्डन्स, जो केकेआर का होम ग्राउंड है, वहां एलेन ने जिस तरह से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को धोया है, उसने केकेआर प्रबंधन को गदगद कर दिया होगा। आईपीएल 2026 में वह केकेआर के लिए सुनील नरेन या फिल साल्ट के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

इससे पहले एलेन (Finn Allen) आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें वहां प्लेइंग इलेवन में पर्याप्त मौके नहीं मिले थे। अब कोलकाता के लिए उनकी यह फॉर्म खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Tagged:

Finn Allen IPL 2026 Fastest t20i hundred
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com