कौन हैं Navdeep Saini? जिन्हें KKR ने किया शामिल, लड़-झगड़ कर कभी गंभीर ने करवाया था रणजी डेब्यू
Published - 26 Mar 2026, 03:11 PM | Updated - 26 Mar 2026, 03:21 PM
Table of Contents
Navdeep Saini: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो गए हैं। इस खिलाड़ी को केकेआर ने हर्षित राणा के रिप्लेमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है, जो कि दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई है।
ऐसे में हर्षित पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नवदीप सैनी (Navdeep Saini) कौन हैं, जिसको हर्षित के रिप्लेमेंट के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि इस प्लेयर का टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से काफी पुराना नाता है। इस प्लेयर का डेब्यू करवाने के लिए कोच गंभीर चयनकर्ताओं से भिड़ गए थे।
कौन हैं Navdeep Saini?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया है। इस खिलाड़ी का जन्म 23 नवंबर 1992 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। सैनी शुरुआत में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। उनके शुरुआती कोच सुमित नरवाल थे, जो कि दिल्ली के पूर्व रणजी क्रिकेट थे।
सैनी की प्रतिभा को पहचाने का श्रेयस उन्हीं को जाता है। सुमित ने करनाल में आयोजित करनाल प्रीमियर लीग के दौरान नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को टेनिस बॉल से गेंदबाजी करते हुए देखा था, जहां उनकी रफ्तार ने प्रभावित होकर उन्होंने करनाल के करण स्टेडियम में ट्रेनिंग देना शुरू किया।
गंभीर ने करवाया था रणजी डेब्यू
सुमित नरवाल को इस खिलाड़ी की प्रतिभा पहचाने का श्रेय जाता है, लेकिन उनके करियर को सही दिखा देने का कार्य टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर को जाता है। एक बार गंभीर ने नवदीप को दिल्ली के नेट सेशन में गेंदबाजी करते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के चयनकर्ताओं से उनकी सिफारिश की थी।
हालांकि, शुरुआत में दिल्ली के चयनकर्ता नवदीप सैनी (Navdeep Saini) को लेने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन गंभीर ने चयनकर्ताओं के सामने नवदीप को खिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। खास बात ये है कि नवदीप आज भी गंभीर को अपना मेंटर मानते हैं और कभी भी उनके सामने कोई परेशानी आती है तो वह सबसे पहले गंभीर के पास जाते हैं।
2019 में मिला डेब्यू का मौका
नवदीप सैनी (Navdeep Saini) की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज रफ्तार थी। लंबे कद का यह गेंदबाज अपने करियर की शुरुआत में आसानी से 150 की गति से गेंदबाजी किया थे। सबसे पहले उन्होंने साल 2013 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में शुरुआत की और फिर साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें टी20 डेब्यू करने का मौका मिला तो इसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कटक में पहला वनडे खेला।
जबकि 2021 में उनको टेस्ट में पदार्पण का अवसर मिला। नवदीप (Navdeep Saini) ने भारत के लिए 2 टेस्ट की चार पारियों में चार विकेट, 8 वनडे में 6 विकेट और 11 टी20 की 9 पारियों में 13 विकेट लिए हैं। हालांकि, इस प्लेयर ने भारत के लिए साल 2021 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
RCB vs SRH Head to Head: किसने किसे ज्यादा हराया? पूरी हिस्ट्री जानिए
नवदीप का आईपीएल करियर
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। लेकिन 2021 सीजन के बाद उनको आरसीबी ने रिलीज कर दिया। इसके बाद उनपर 2022 में राजस्थान ने भरोसा जताया, लेकिन 2023 सीजन के बाद उन्होंने भी नवदीप (Navdeep Saini) को बाहर कर दिया।
इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में सिर्फ 23 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.88 का था। नवदीप ने अपना आखिरी आईपीएल सीजन साल 2023 में खेला था, जिसके बाद उनको कोई दूसरा खरीदार नहीं मिला।
लेकिन इस बार उनके पास अपनी काबिलियत साबित करने का शानदार मौका होगा। अगर वह इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं तो अगरकर एंड कंपनी उनको टीम इंडिया में खेलने का मौका दे सकती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर