KKR के खिलाफ लखनऊ की हारी हुई बाजी जीत में बदलने वाले Mukul Choudhary कौन हैं? LSG के नए हीरो की कहानी
Published - 10 Apr 2026, 09:15 AM | Updated - 10 Apr 2026, 09:57 AM
Table of Contents
कौन हैं LSG के Mukul Choudhary?

मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) का जन्म 6 अगस्त 2026 को री राजस्थान के झुंझुनूं में हुआ था. 21 साल के मुकुल एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की ओर से खेलते हैं. उनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया था.
जिस वजह से वह चर्चा का विषय बन गए थे. उन्होंने इस दौरान 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर 173 रन बटोरे थे. मुकुल का जन्म एक साधारण से परिवार में हुआ था.
पैसों की तंगी होने के कारण ही उन्होंने 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. लखनऊ के युवा खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी और संघर्ष करते हुए यहां तक पहुंचा.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने में खरीदा?
आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में लखनऊ ने मुकुल (Mukul Choudhary) को 2.60 करोड़ रूपये की मोटी रकम में खरीदा था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने 11 गेंदों में 14 रन बनाए थे. इसके बाद मुकुल ने दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला.
जिसमें उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ दो रन कूटे. बेशक से राजस्थान के इस खिलाड़ी के लिए दो मैच अच्छे नहीं रहे. लेकिन कोलकाता के लिए खेलते हुए उन्होंने LSG को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने.
भारत-अफगानिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी, बोला 'नहीं बनूंगा टीम का हिस्सा...'
एमएस धोनी है मेरी प्रेरणा: मुकुल चौधरी
मुकुल ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में की थी. लेकिन टीम की जरूरत के हिसाब से उन्होंने विकेटकीपिंग भी संभाली. फिर धीरे-धीरे विकेटकीपर की भूमिका में अच्छे से ढल गए. मुकुल का कहना है कि उनकी प्रेरणा एमएस धोनी हैं. उन्होंने धोनी से प्रेरित होकर खुद को एक भरोसेमंद विकेटकीपर के रूप में पहचान दिलाई.
KKR के खिलाफ LSG की जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी छलका दर्द, पिता के संघर्ष को किया याद
Tagged:
Mukul Choudharyऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर