कौन हैं Kal Somani? क्या हैं इनके बिजेनस, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 15000 करोड़ देकर खरीदा
Published - 25 Mar 2026, 04:32 PM | Updated - 25 Mar 2026, 04:36 PM
इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले बिजनेस जगत में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी (Kal Somani) ने राजस्थान रॉयल्स में सौ प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर सबको चौंका दिया है। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की यह डील आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है। कल सोमानी का राजस्थान रॉयल्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है, लेकिन अब वे पूरी तरह से इस फ्रैंचाइज़ी के मालिक बन गए हैं।
कौन हैं Kal Somani ?

कल सोमानी (Kal Somani) एक सफल भारतीय-अमेरिकी उद्यमी हैं, जो वर्तमान में अमेरिका के एरिज़ोना में रहते हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था और वे महेश्वरी समाज से ताल्लुक रखते हैं।
1998 में अमेरिका जाने के बाद उन्होंने टेक्नोलॉजी और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में अपना एक बड़ा नाम बनाया है। सोमानी पिछले 20 वर्षों से टेक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
राजस्थान रॉयल्स के साथ उनका जुड़ाव कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। दरअसल, साल 2021 से ही वे इस टीम में एक माइनर इन्वेस्टर जिसे अल्पसंख्यक निवेशक भी कहते हैं, के रूप में जुड़े हुए थे।
वे हमेशा से ही इस फ्रैंचाइज़ी के विजन और राजस्थान की संस्कृति से प्रभावित रहे हैं। यही कारण है कि जब पूरी हिस्सेदारी खरीदने का मौका आया
तो उन्होंने बिना देर किए इस ऐतिहासिक डील को अंजाम दिया। सोमानी का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक इमोशन है जिससे करोड़ों फैंस जुड़े हुए हैं।
IPL 2026 लाइव कैसे देखें? मोबाइल ऐप, टीवी चैनल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Kal Somani के प्रमुख बिजनेस
कल सोमानी (Kal Somani) का बिजनेस साम्राज्य मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एड-टेक और टेक्नोलॉजी सर्विसेज पर आधारित है। उनकी सबसे प्रमुख कंपनी इंट्राएज है,
जो दुनिया भर में डिजिटल समाधान प्रदान करती है। इसके अलावा वे ट्रूयो और ट्रूयो.एआई जैसी कंपनियों के मालिक हैं, जो डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी के क्षेत्र में काम करती हैं।
सोमानी का निवेश केवल तकनीक तक सीमित नहीं है, बल्कि वे खेलों के भी बड़े शौकीन हैं। वे टाइगर वुड्स और रोरी मैकलरॉय की TMRW Sports और उनकी हाई-टेक गोल्फ लीग TGL में शुरुआती निवेशकों में से एक रहे हैं। इसके साथ ही, वे अमेरिका में मोटर सिटी गोल्फ क्लब के सह-मालिक भी हैं।
भारत में भी उनका निवेश काफी मजबूत है, उन्होंने लोकप्रिय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अपस्टोक्स में बड़ा निवेश किया हुआ है। उनके इस नए सफर में उन्हें दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक रॉब वॉल्टन वॉलमार्ट और हैम्प फैमिली (फोर्ड मोटर्स से जुड़े) का भी वित्तीय समर्थन प्राप्त है, जो इस डील को और भी शक्तिशाली बनाता है।
कल सोमानी (Kal Somani) के आने से राजस्थान रॉयल्स का शेयर लगातार बढ़ता दिख रहा है और आगे चलकर इसकी वेल्यू में और इजाफा देखने को मिल सकता है। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल जीतने वाली पहली टीम है जिसने वर्ष 2008 में दिवंगत शेन वार्न की अगुवाई में जीत का स्वाद चखा था।
IPL में एंट्री पर लगा ताला! ये 2 खिलाड़ी बैन, चाहकर भी नहीं खेल सकते दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग
राजस्थान रॉयल्स की 15,000 करोड़ वाली डील का पूरा सच
राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए काल सोमानी (Kal Somani) ने जो रकम चुकाई है, वह क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय है। 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था, तब यह टीम मात्र 450 करोड़ रुपये ($67 मिलियन) में बिकी थी।
आज सोमानी ने इसे लगभग 15,200 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर खरीदा है। यह डील आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के सीजन के खत्म होने के बाद लागू होगी। तब तक टीम का संचालन मौजूदा मैनेजमेंट ही देखेगा।
सोमानी के आने से राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट और ग्लोबल ब्रांडिंग में बड़े बदलाव की उम्मीद है। वे इस टीम को न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा स्पोर्ट्स ब्रांड बनाना चाहते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर