कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिती हुंडिया? जिसके साथ शादी पर दादाजी ने लगा दी मुहर

Published - 18 Feb 2026, 03:51 PM | Updated - 19 Feb 2026, 01:02 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) इन दिनों अपनी तूफानी बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 77 रनों की पारी ही जीत की असली वजह बनी.

जहां एक तरफ टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा डक आउट हो गए थे. वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टीम इंडिया की लड़खड़ाती बल्लेबाजी को संभाला, और बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने में मदद की. जिस वजह से वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे.

इसी बीच ईशान किशन की शादी की चर्चा होने लगी है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईशान (Ishan Kishan) अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले जानते हैं आखिरी कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड और क्या करती हैं?

कौन हैं Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड?

Ishan Kishan

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड का नाम अदिती हुंडिया है. वह जयपुर के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी है. वह एक सफल मॉडल होने के साथ ही सोशल मीडिया इन्फंलुएसर भी है. जिस कारण वह नामी ब्रांड्स के साथ काम भी कर चुकी हैं.

जानकारी के मुताबिक अदिती उस वक्त लाइमलाइट में आई थी, जब वह साल 2019 में आईपीएल के दौरान Ishan Kishan को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. हालांकि, फैंस के यह नहीं मालूम था कि वह कौन हैं. उन्होंने अदिती को मिस्ट्री गर्ल के नाम से पहचान दी थी.

अदिती ने साल 2017 में 'फेमिना मिस इंडिया' में भी हिस्सा लिया था. वह विनर भी रही थी. इसके बाद वह 2018 में वे 'मिस सुपरनेशनल इंडिया' भी बनी,

इन्फंलुएसर से बनी बिजनेसवुमैन

Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड अदिती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 289K followers हैं. जबकि, 587 पोस्ट हैं. वह अपनी जिंदगी से जुड़े पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. दिलचस्प बात यह है कि अदिती का खुद का भी कपड़ों का एक ब्रांड है, जिसका नाम 'labell aditi hundia' है.

जिसका प्रचार अक्सर वह सोशल मीडिया के जरिये करती रहती हैं. यानी कि वह एक बिजनेसवुमैन भी है. लेकिन उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की. अपने ही पिता की तरह अदिती एक कारोबारी बनना चाहती थी.

दुनियाभर के ब्रांड्स के साथ काम करने के बाद उन्होंने खुद की कंपनी बनाने की ठानी थी. उनका यह सपना भी पूरा हुई करीब 27 महीनों बाद, जब उन्हें पहली बार 1 लाख रूपये का ऑर्डर मिला. अब वह कम उम्र में ही करोड़ों की कंपनी की मालिक बन चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदिती की नेटवर्थ करोड़ों में हैं.

पाकिस्तान के साथ अब ऑस्ट्रेलिया भी ओलंपिक 2028 से बाहर! कंगारुओं को रिप्लेस करेगी भारत की दुश्मन

कब करेंगे ईशान किशन और अदिती हुंडिया शादी?

हाल ही में Ishan Kishan के दादा अनुराग पांडे ने खुलासा किया था कि अदिती हुंडिया ही ईशान किशन की गर्लफ्रेंड हैं. दोनों कभी भी शादी करें परिवार की तरफ से उन्हें हरी झंडी मिली चुकी है. हालांकि, ईशान की मां ने एक इंटरव्यू में कहा कि, उनके बेटा के शादी का कोई इरादा नहीं है. अभी वो छोटा है, और यह वक्त उसके करियर पर फोकस करने का है. साथ ही उन्होंने कहा, दादा जी की उम्र हो गई हैं. उन्हें नहीं मालूम कि मीडिया से क्या कहना है.

WI vs ITA Match Prediction in Hindi, Match 37: कोलकाता में कितना बनेगा स्कोर और कौन पलटेगा मैच? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Tagged:

ISHAN KISHAN team india Aditi Hundia T20 World Cup 2026 Ishan Kishan GF
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

नहीं, ईशान किशन की मां ने इन खबरों का खंडन किया

अदिती एक मॉडल होने के साथ बिजनेसवुमैन भी हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com