कौन हैं Gurjapneet Singh? जिन्होंने CSK के लिए किया अपना IPL डेब्यू, पहले ही मैच में छोड़ी छाप

Published - 12 Apr 2026, 04:17 PM | Updated - 12 Apr 2026, 04:31 PM

Gurjapneet Singh

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया। इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा गुरजपनीत सिंह की रही, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ और रफ्तार से सभी को प्रभावित किया। सीएसके ने उन पर जो भरोसा दिखाया था, उन्होंने उसे पहले ही मैच में सही साबित कर दिया है।

कौन हैं Gurjapneet Singh और क्या है उनका बैकग्राउंड?

Gurjapneet Singh

गुरजपनीत सिंह (Gurjapneet Singh) का जन्म 8 नवंबर 1998 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। वह एक बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। पंजाब की जूनियर टीमों में जगह न मिल पाने के कारण वह 17 साल की उम्र में चेन्नई शिफ्ट हो गए थे।

वहां उन्होंने तमिलनाडु की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। गुरजपनीत सिंह (Gurjapneet Singh) ने अपनी मेहनत के दम पर तमिलनाडु की टीम में जगह बनाई और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कद-काठी और गेंदबाजी एक्शन की तुलना अक्सर पूर्व भारतीय दिग्गज आशीष नेहरा से की जाती है।

5 मैच, 4 शतक! पिता ने छोड़ी नौकरी, बनना चाहते थे IPS, Sanju Samson की सफलता के पीछे छिपी है इमोशनल कहानी

पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में गुरजपनीत सिंह (Gurjapneet Singh) ने एक ऐसा कारनामा किया जो आईपीएल इतिहास में बहुत कम गेंदबाज कर पाए हैं।

उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को आउट कर दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल डेब्यू पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17वें गेंदबाज बन गए।

गुरजपनीत सिंह (Gurjapneet Singh) की इस गेंद पर सरफराज खान ने एक शानदार कैच लपका। इस प्रदर्शन ने दिखा दिया कि Gurjapneet Singh के पास बड़े मंच पर दबाव झेलने की पूरी क्षमता है।

पहली जीत के बावजूद CSK कैंप पर पसरा मातम, BCCI ने कप्तान Ruturaj Gaikwad को सुनाई बड़ी सजा, दे डाला पनिशमेंट

कोहली को नेट्स पर आउट कर चर्चा में आए थे गुरजपनीत सिंह

आईपीएल में आने से पहले गुरजपनीत उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को नेट्स पर आउट किया था।

साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चेपक में लगे कैंप में उन्होंने कोहली को काफी परेशान किया था। खुद कोहली ने भी गुरजपनीत सिंह की गेंदबाजी की तारीफ की थी।

अब आईपीएल 2026 में यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं और आने वाले मैचों में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Tagged:

Virat Kohli CSK vs DC Gurjapneet Singh
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

गुरजपनीत सिंह

तमिल नाडु
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com