कौन हैं CSK की नई सनसनी आयुष महात्रे? 160 किमी दूर जाकर करते प्रैक्टिस, भारत को बना चुके अंडर-19 चैंपियन

Published - 04 Apr 2026, 12:35 PM | Updated - 04 Apr 2026, 12:39 PM

Ayush Mhatre

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहले डेड आर्मी के नाम से जानी जाती थी लेकिन पिछले दो सालों में युवाओं को तवज्जोह देना शुरू किया, और इस फेहरिस्त में नया नाम आयुष महात्रे का जुड़ गया। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर क्रिकेट जगत में सभी को चौंकाया है।

मुंबई से ताल्लुक रखने वाले आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने न केवल आईपीएल 2026 में अपनी छाप छोड़ी है, बल्कि अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया है। उनकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और घंटों का सफर छिपा है।

160 किमी का सफर फिर क्रिकेट अभ्यास

Ayush Mhatre

आयुष म्हात्रे की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। मुंबई के पास विरार (नालासोपारा) के रहने वाले इस खिलाड़ी के लिए क्रिकेट की राह इतनी आसान नहीं थी।

अच्छे अभ्यास सत्र और बेहतरीन कोचिंग के लिए उन्हें रोज आने-जाने का कुल सफर मिलाकर अपने घर से करीब 160 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती थी। लोकल ट्रेनों की भीड़ और घंटों के सफर के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

विरार से मुंबई के मुख्य मैदानों तक पहुंचने का यह संघर्ष ही था जिसने आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को मानसिक रूप से मजबूत बनाया। उनके पिता और कोच प्रशांत शेट्टी ने उनके इस सफर में बड़ी भूमिका निभाई।

विरार जैसे इलाके से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल तक पहुंचना यह दिखाता है कि अगर टैलेंट और मेहनत साथ हो, तो दूरियां कभी बाधा नहीं बनतीं।

बांग्लादेश से बढ़ी दोस्ती! तो क्या अब होगी KKR में मुस्ताफिजुर रहमान की वापसी? IPL चेयरमैन ने दिया साफ जवाब

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत को बनाया चैंपियन

आयुष का असली जलवा तब देखने को मिला जब उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम की कमान सौंपी गई। उनकी कप्तानी में भारत ने फरवरी 2026 में इतिहास रचा। आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने न केवल टीम का नेतृत्व किया, बल्कि बल्ले से भी कमाल दिखाया।

उनकी कप्तानी में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। विशेष रूप से, सेमीफाइनल और फाइनल में उनकी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक उपयोगी ऑफ-स्पिनर भी हैं, जो खेल के नाजुक मौकों पर विकेट चटकाने में माहिर हैं। यही कारण है कि उन्हें भविष्य का बड़ा ऑलराउंडर माना जा रहा है।

IPL 2027 से अब 74 नहीं बल्कि खेले जाएंगे कुल इतने मैच? IPL के चेयरमैन ने खुद किया बड़ा ऐलान

Ayush Mhatre का चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री

आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आईपीएल 2026 में वह CSK के लिए नंबर-3 पर खेल रहे हैं।

हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान वह एक अजीबोगरीब घटना के कारण सुर्खियों में आए। अंपायर ने उनके बल्ले का गेज चेक किया और वह फेल हो गया, लेकिन बाद में पता चला कि अंपायर ने गेज उल्टा लगाया था।

इस मैच में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने 43 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। चेन्नई के फैंस अब उन्हें भविष्य के सुपरस्टार के रूप में देख रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के मार्गदर्शन में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) अपने खेल को और निखार रहे हैं। उनकी तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें आईपीएल के इस सीजन की सबसे बड़ी खोज बना चुकी है।

Tagged:

CSK vs PBKS Ayush Mhatre IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सीएसके

इंडिया अंडर 19
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com