वरुण चक्रवर्ती की सफलता के पीछे कौन? कैमरे पर पहली बार किया खुलासा, इस इंसान ने बदली पूरी किस्मत
Published - 21 Feb 2026, 06:13 PM | Updated - 22 Feb 2026, 01:04 PM
Table of Contents
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के लिए पिछले कुछ साल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप की कड़वी यादों के बाद टीम से बाहर हुए मिस्ट्री स्पिनर ने जिस तरह से वापसी की है, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हाल ही में वरुण ने अपनी शानदार सफलता और करियर के टर्नअराउंड के पीछे छिपे सबसे बड़े हाथ का खुलासा किया है। कैमरे पर बात करते हुए उन्होंने उस शख्स का नाम लिया है जिसने न केवल उन्हें तकनीक सिखाई, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बना दिया।
संघर्ष का साथी बनी Varun Chakravarthy की पत्नी

अपनी इस सफलता के सफर में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) अपनी पत्नी नेहा खेडेकर के योगदान को भी नहीं भूलते हैं। जब वरुण आर्किटेक्चर की नौकरी छोड़ क्रिकेट में हाथ आजमा रहे थे और रिजेक्शन झेल रहे थे तब नेहा ने उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से संभाला। वरुण ने याद किया कि संघर्ष के दिनों में जब उनके पास कुछ नहीं था, तब नेहा ने उनसे कहा था कि तुम क्रिकेट खेलो, मैं कमा रही हूँ।
आज जब वरुण चक्रवर्ती आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार हैं, तो वह गर्व से कहते हैं कि गंभीर के मार्गदर्शन और परिवार के साथ ने उन्हें फर्श से अर्श तक पहुँचाया है। वरुण का मानना है कि उनकी यह 2.0 वर्जन वाली सफलता केवल उनकी मेहनत नहीं, बल्कि इन खास लोगों के भरोसे का नतीजा है।
वरुण ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा कि जब उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि हमारा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा क्योंकि मैं उताना कमाता नहीं हूं तो छर चलना मुश्किल हो जाएगा, इस पर वरुण की पत्नी नेहा ने कहा की तुम पांच से छह हजार कमा लो और मैं 15-20,000 कमा लूंगी उससे आराम से घर चल जाएगा। इस दिन को याद करते हुए वरुण काफी भावुक हो गए और सफलता का खास श्रेय नेहा को देते है।
गंभीर की मंत्र ने बदली Varun Chakravarthy की दुनिया
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय टीम इंडिया के हेड कोच और कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व मेंटर गौतम गंभीर को दिया है। वरुण ने खुलासा किया कि गंभीर ने उनमें स्पार्टन मेंटालिटी मतलब की योद्धा वाली सोच पैदा की है।
गंभीर का सीधा मंत्र था कि मैदान पर हारने या साधारण प्रदर्शन करने का कोई विकल्प नहीं है। गंभीर ने वरुण को एक सिधा रोल क्लैरिटी दी। जब वरुण तीन साल बाद वापसी कर रहे थे तब गंभीर ने उनसे कहा था कि चाहे तुम 30-40 रन दे दो, उससे फर्क नहीं पड़ता, तुम्हारा काम सिर्फ विकेट लेना है।
ये साफ संदेश ने वरुण के दिमाग से रनों के लुटाने का डर निकाल दिया और उन्हें एक एग्रेसीव स्ट्राइक बॉलर बना दिया। इसी आत्मविश्वास का नतीजा है कि वरुण ने मौजूदा दौर में चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर टी20 विश्व कप 2026 में विकेटों की झड़ी लगा दी है।
साइड स्पिन से ओवर स्पिन तक का सफर
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने सिर्फ मानसिक मजबूती ही नहीं बल्कि अपनी गेंदबाजी तकनीक पर भी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि पहले वह एक साइड-स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन पिछले दो सालों में उन्होंने खुद को पूरी तरह से ओवर स्पिन गेंदबाज में ढाल लिया है।
यह एक बेसिक तकनीकी बदलाव था जिसे मास्टर करने में उन्हें दो साल से ज्यादा का समय लगा। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने इस तकनीक का परीक्षण पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग और फिर आईपीएल में किया। गंभीर के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी गति और उछाल पर काम किया, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें पढ़ना नामुमकिन हो गया। केकेआर में सुनील नरेन के साथ बिताए वक्त ने भी उनकी इस मिस्ट्री को सुलझाने में मदद की।
वैभव सूर्यवंशी vs तिलक वर्मा: अश्विन ने कर दी सीधी तुलना, बिना घुमाए-फिराए चुना बेस्ट खिलाड़ी
Varun Chakravarthy talking about his wife, the biggest support system in his life. ❤️pic.twitter.com/vP5Evt0f4B
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 21, 2026
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर