कौन हैं अबरार अहमद? जिन्हें काव्या मारन ने 2.34 करोड़ में खरीदा! कैसे हैं इनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
Table of Contents
अबरार अहमद (Abrar Ahmed) अंतरराष्ट्रीय के उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर हैं, जिन्होंने अपनी रहस्यमयी लेग स्पिन और बेहतरीन विविधताओं के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से पहचान बनाई है।
हाल ही में इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम ने उन्हें 2.34 करोड़ रुपये में खरीदकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अबरार अपनी गुगली, फ्लिपर और लगातार लाइन-लेंथ बदलने की क्षमता के कारण बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल गेंदबाज माने जाते हैं।
उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू करने के बाद उन्होंने बहुत कम समय में खुद को एक प्रभावशाली स्पिनर के रूप में स्थापित कर लिया है, जिसके चलते अब उनकी डिमांड फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी तेजी से बढ़ रही है।
कौन हैं Abrar Ahmed?
अबरार अहमद (Abrar Ahmed) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर हैं, जो अपनी लेग स्पिन और गुगली के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 11 सितंबर 1998 को कराची, पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली।
अबरार अहमद (Abrar Ahmed) ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने 11 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था, जिसमें पहली पारी में 7 विकेट शामिल थे। इस प्रदर्शन के बाद वह पाकिस्तान के सबसे चर्चित स्पिन गेंदबाजों में शामिल हो गए।
काव्या मारन ने 2.34 करोड़ में खरीदा
इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड के 2026 ऑक्शन में सनराइज़र्स लीड्स की मालिक काव्या मारन ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) पर बड़ा दांव लगाया। टीम ने उन्हें करीब 2.34 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने स्क्वाड में शामिल किया। इस फैसले ने ऑक्शन के दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खूब चर्चा हुई।
अबरार अहमद को खरीदने के पीछे उनकी मिस्ट्री स्पिन को बड़ा कारण माना जा रहा है। टी20 क्रिकेट में उनकी गुगली और विविधताओं भरी गेंदबाजी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल साबित होती है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
अबरार अहमद के आंकड़े
अबरार अहमद (Abrar Ahmed) के टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 38 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 52 विकेट अपने नाम किए हैं। टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में भी उनका इकोनॉमी रेट लगभग 6.67 का रहा है, जो काफी प्रभावशाली माना जाता है।
इसके अलावा उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4 विकेट पर 9 रन रहा है। अपनी मिस्ट्री स्पिन, गुगली और लगातार बल्लेबाजों को चकमा देने वाली गेंदबाजी के कारण अबरार अहमद टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे खतरनाक स्पिनरों में गिने जाते हैं।
ये भी पढ़े : काव्या मारन के अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI का अधिकारिक बयान हुआ जारी, कह डाली चौंकाने वाली बात