आप किसे पसंद करते हैं और किसे फॉलो करते हैं? पथुम निसंका ने इस भारतीय खिलाड़ी का लिया नाम

Published - 18 Feb 2026, 02:02 PM | Updated - 19 Feb 2026, 01:01 PM

Pathum Nissanka

Pathum Nissanka: टी 20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका टीम जबरदस्त फॉर्म में है। इस साल भारत और श्रीलंका में हो रही टी20 विश्व कप कई बड़े कारनामों का गवाह बना है। एसोसिएट नेशन की शानदार प्रदर्शन से लेकर खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत शतक लगाए अपने भविष्य का ऐलान कर दिया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शतक लगाने वाले पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने नया खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी का खुलासा किया है, जिसके वह बहुत तगड़े फैन हैं।

Pathum Nissanka विराट को मानते हैं अपना आदर्श

 Nissanka

पथुम निसांका (Pathum Nissanka) इस टी20 विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने के बाद चर्चा में पथुम निसांका ने सोशल मीडिया पर एक बयान दिया जो काफी वायरल हो रहा है।

एक वीडियो में अपनी पसंद का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही भारतीय दिग्गजों को खेलते हुए देख रहे हैं। जब उनसे उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना झिझक विराट कोहली का नाम लिया। निसंका ने कहा कि विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

जिस तरह से वे दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी करते हैं और अपनी टीम को जीत दिलाते हैं, वह हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। मैं हमेशा उन्हें फॉलो करता हूं और उनसे सीखने की कोशिश करता हूं।
कौन हैं भारतीय मूल के कनाडाई क्रिकेटर युवराज सामरा? जिन्होंने जड़ डाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक

Pathum Nissanka ने तोड़ा था कोहली का रिकॉर्ड

मजेदार बात यह है कि जिस खिलाड़ी को पथुम निसांका (Pathum Nissanka) अपना आदर्श मानते हैं, हाल ही में उन्होंने उन्हीं का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा है। टी20 एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ खेलते हुए निसंका ने शानदार शतक जड़ा था।

इस पारी के दौरान वे एशिया कप के इतिहास में सबसे अधिक बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए, और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।

निसंका ने भारत के खिलाफ महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और 107 रनों की तूफानी पारी खेली थी। पथुम निसांका के उस तेज तर्रार पारी के बाद भारत को मुकाबला में हार भी झेलना पड़ा था।
टीम इंडिया पर बोझ बन गया हैं ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर-सूर्या चाहकर भी नहीं कर सकते ड्रॉप

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे

निसांका की बढ़ती लोकप्रियता और शानदार फॉर्म का असर आईपीएल नीलामी में भी देखने को मिला था। पथुम निसांका (Pathum Nissanka) को आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

गरीबी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले निसंका अब आईपीएल के मंच पर विराट कोहली के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस के लिए यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि जब उनका आदर्श खिलाड़ी सामने होगा, तो यह श्रीलंकाई धाकड़ किस तरह का प्रदर्शन करता है।

श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी निसंका एक मुख्य खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट जिस तरह से प्रदर्शन कर रही है उसे देख कर पुराने श्रीलंका टीम की याद दिलाती है।

Tagged:

Virat Kohli Pathum Nissanka Srilanka Team Pathum Nissanka century Pathum Nissanka century against australia
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

चार साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com