कौन हैं टी20 के 2 ऑल टाइम बेस्ट बॉलर? ग्लेन मैग्रा ने तुरंत इन 2 गेंदबाजों का लिया नाम

Published - 03 Mar 2026, 04:19 PM | Updated - 03 Mar 2026, 04:23 PM

Glenn McGrath

दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ (Glenn McGrath) ने हाल ही में छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अक्सर माना जाता है कि टी20 क्रिकेट केवल बल्लेबाजों का खेल है, लेकिन मैग्रा का मानना है कि सही तकनीक और सटीक लेंथ से आज भी गेंदबाज राज कर सकते हैं। उन्होंने दो ऐसे गेंदबाजों को चुना है जो अपनी चतुराई से दुनिया भर के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला देते हैं।

Glenn McGrath की नजर में बुमराह और हेजलवुड

Glenn McGrath

टी20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में दो खिलाड़ी में ग्लेन मैकग्राथ (Glenn McGrath) ने बिना किसी हिचकिचाहट के भारत के जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड का नाम लिया।

मैग्रा का कहना है कि ये दोनों गेंदबाज आज के दौर में टी20 फॉर्मेट की परिभाषा बदल रहे हैं। बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और धीमी गति की गेंदों के लिए जाने जाते हैं, वहीं हेजलवुड अपनी कंसीस्टेंसी और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध हैं।

मैग्रा (Glenn McGrath) ने इन दोनों की सराहना करते हुए कहा कि वे जानते हैं कि दबाव की स्थिति में खुद को कैसे शांत रखना है और विपक्षी टीम की रन गति पर कैसे अंकुश लगाना है। उनके अनुसार, ये दोनों गेंदबाज किसी भी कप्तान के लिए सबसे बड़े हथियार हैं।

गोली तो चालेगी’ डायलॉग के साथ छाए अनिल चौधरी, अंपायर से बने एक्टर, VIDEO वायरल

Glenn McGrath किस लेंथ की बात कर रहे ?

इस चर्चा में सबसे दिलचस्प बात वह तकनीक है जिसका जिक्र ग्लेन मैकग्राथ (Glenn McGrath) ने किया। आमतौर पर टी20 में गेंदबाज वेरीऐशन जैसे कि बैक-ऑफ-हैंड स्लोअर या वाइड यॉर्कर पर निर्भर रहते हैं।

लेकिन मैग्रा ने बताया कि बुमराह और हेजलवुड की सफलता का राज उनकी टेस्ट मैच लेंथ है। मैग्रा ने कहा कि मेरे लिए दुनिया के दो सबसे अच्छे टी20 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड हैं। वे टी20 में भी लगभग टेस्ट मैच वाली लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं, और यह आज भी उतनी ही प्रभावी है।

यह बयान उन युवा गेंदबाजों के लिए एक सबक है जो बहुत अधिक प्रयोग करने के चक्कर में अपनी बुनियादी लाइन और लेंथ खो देते हैं। मैग्रा का मानना है कि अगर आप गुड लेंथ पर गेंद को हिट करते हैं, तो बल्लेबाज के लिए हाथ खोलना मुश्किल हो जाता है।

सेमीफाइनल मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को जगह नहीं दे रहे कोच गंभीर, ग्राउंड पर सिर्फ मैसेज पहुंचाने का करेंगे काम

बुमराह और हेजलवुड के आंकड़े देते हैं गवाही

अगर हम आंकड़ों पर गौर करें, तो ग्लेन मैकग्राथ (Glenn McGrath) की बात पूरी तरह सही साबित होती है। जसप्रीत बुमराह ने न केवल आईपीएल बल्कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवाया है। उनका इकोनॉमी रेट अक्सर 7 से कम रहता है, जो टी20 के लिहाज से अविश्वसनीय है।

दूसरी ओर, जोश हेजलवुड ने पिछले कुछ वर्षों में टी20 फोर्मेट में खुद को जबरदस्त तरीके से ढाला है। वह नई गेंद से स्विंग कराते हैं और डेथ ओवर्स में अपनी लंबाई का फायदा उठाकर सटीक गेंदबाजी करते हैं।

इन दोनों ही गेंदबाजों ने साबित किया है कि क्रिकेट चाहे लाल गेंद से खेला जाए या सफेद, गेंद को कंट्रोल में रखना ही सबसे बड़ी सफलता है।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com