कौन हैं RCB OWNER और राजस्थान रॉयल्स OWNER? जानें किन व्यक्ति की कंपनियों ने इन 2 टीमों को खरीदा
Published - 26 Mar 2026, 08:56 AM | Updated - 26 Mar 2026, 09:00 AM
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले ही मैदान के बाहर एक बहुत बड़ा धमाका हुआ है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग की दो दिग्गज टीमों, RCB और राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बदलाव हुआ है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने अपनी चैंपियन टीम आरसीबी को लगभग ₹16,660 करोड़ में बेच दिया है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान भी ₹15,000 करोड़ की भारी-भरकम डील के साथ नए हाथों में चली गई है।
RCB के टीम में किन-किन का हिस्सेदारी?

RCB के फैंस के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है। अब तक इस टीम की मालिक डियाजियो की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड थी, लेकिन अब इसे एक पावरफुल कंसोर्टियम ने खरीद लिया है। इस ग्रुप का नेतृत्व आदित्य बिरला ग्रुप कर रहा है, जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ग्लोबल निवेश फर्म ब्लैकस्टोन शामिल हैं। इस डील की कुल कीमत 1.78 बिलियन डॉलर करीब ₹16,660 करोड़ आंकी गई है।
इस नए ओनरशिप स्ट्रक्चर के तहत आदित्य बिरला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिरला RCB के नए चेयरमैन होंगे। दिलचस्प बात यह है कि आर्यमन खुद एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं और मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं। उनके साथ टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार है जब भारत के दो सबसे बड़े कॉर्पोरेट घराने एक साथ मिलकर किसी आईपीएल टीम को चलाएंगे।
राजस्थान रॉयल्स समराज्य के नए राजा होंगे कल सोमानी
आरसीबी के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अमेरिकी टेक उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने इस टीम की 100% हिस्सेदारी लगभग ₹15,200 करोड़ ($1.63 बिलियन) में खरीद ली है। कल सोमानी एरिज़ोना (अमेरिका) में रहने वाले भारतीय मूल के बिजनेसमैन हैं। वे साल 2021 से ही इस टीम में एक छोटे हिस्सेदार के रूप में जुड़े हुए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह इसके मालिक बन गए हैं।
कल सोमानी का मुख्य बिजनेस टेक्नोलॉजी और एआई के क्षेत्र में है। वे IntraEdge जैसी बड़ी टेक कंपनी के फाउंडर हैं और डेटा प्राइवेसी के क्षेत्र में Truyo और Truyo.AI जैसे ब्रांड्स चलाते हैं। इस डील में उन्हें दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक, वॉलमार्ट के वारिस 'रॉब वॉल्टन' और 'फोर्ड मोटर्स' से जुड़े 'हैम्प परिवार' का भी समर्थन हासिल है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की यह नई ओनरशिप आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद पूरी तरह प्रभावी होगी।
क्यों बदली RCB और RR की किस्मत?
आईपीएल की इन दो बड़ी टीमों की बिक्री इस बात का सबूत है कि इस लीग की वैल्यू आसमान छू रही है। RCB जो कि आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की डिफेंडिंग चैंपियन है। उसकी ब्रांड वैल्यू ने उसे दुनिया की सबसे महंगी खेल फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया है। नए मालिकों के आने से दोनों टीमों के मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और ग्लोबल ब्रांडिंग में भारी निवेश की उम्मीद है।
आरसीबी (RCB) के नए चेयरमैन आर्यमन बिरला ने कहा है कि वे इस चैंपियनशिप विनिंग कल्चर को और आगे ले जाना चाहते हैं। वहीं कल सोमानी राजस्थान रॉयल्स को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने के लिए अपनी एआई तकनीक का सहारा लेंगे। इन दोनों डील्स के बाद बीसीसीआई को भी ट्रांजेक्शन फीस के रूप में करोड़ों रुपये की कमाई हुई है। फैंस को उम्मीद है कि नए कॉर्पोरेट विजन के साथ उनकी पसंदीदा टीमें आने वाले सालों में और भी घातक प्रदर्शन करेंगी।
Tagged:
RCB rr Aryaman Birla IPL 2026 KAL SOMANIऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर