इधर खत्म हुआ टी20 वर्ल्ड कप, उधर फिक्सिंग करते पकड़ा गया वेस्टइंडीज का क्रिकेटर, ICC ने किया बैन
Published - 12 Mar 2026, 01:44 PM | Updated - 12 Mar 2026, 01:47 PM
Table of Contents
West Indies: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 समाप्त होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी के ऊपर कड़ी कार्रवाई की है। आईसीसी ने फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेटर पर बैन लगा दिया है, जिसके कारण खिलाड़ी का भविष्य में खतरे में आ गया है।
हालांकि, फिक्सिंग के मामले में न सिर्फ क्रिकेटर पर आरोप लगे हैं, बल्कि टीम के दो अधिकारी फिक्सिंग के मामले में लिप्त पाए गए हैं, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सख्त कदम उठाया है। हालांकि, आईसीसी ने जांच का फैसला आने तक तीनों को अस्थायी रूप से बैन किया है।
West Indies: तीन लोगों को किया निलंबित
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और क्रिकेट वेस्टइंडीज (West Indies) के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के तहत कैरेबियाई खिलाड़ी जावोन सियरल्स पर साल 2023-24 के दौरान बारबाडोज में आयोजित होने वाली बिम10 लीग में फिक्सिंग करने के आरोप लगे हैं।
इसमें सियरल्स के अलावा टाइटन्स टीम के मालिक चित्रंजन राठौड़ और टीम के अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ भी शामिल हैं, जिनको तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के क्रिकेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने कहा की उन्हें 11 मार्च 2026 से 14 दिनों के अंदर इन आरोपों पर अपना जवाब देना होगा।
ग्रिफिथ पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब टीम के अधिकारी ट्रेवन ग्रिफिथ किसी फिक्सिंग के मामले में फंसे हैं। इससे पूर्व उनपर भ्रष्टाचार-विरोधी संहिता के अंतर्गत आने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित एक अतिरिक्त आरोप भी है।
जबकि, टीम अधिकारी ग्रिफिथ पर 4 आरोप सीडब्ल्यूआई (CWI) के तहत और एक अतिरिक्त आरोप आईसीसी (ICC) के एंटी-करप्शन कोड के तहत लगाया गया। साथ ही खिलाड़ी सियरल्स और अधिकारी ग्रिफिथ पर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने ऐसे किसी प्रस्ताव या संपर्क की जानकारी वेस्टइंडीज (West Indies) क्रिकेट बोर्ड को नहीं दी, जो कि भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता सकता है।
यह उल्लंघन आर्टिकल 2.4.2 के तहत दर्ज किया गया है। ग्रिफिथ के खिलाफ एक और गंभीर आरोप आईसीसी के आर्टिकल 2.4.7 के तहत लगाया गया है।
कौन हैं खिलाड़ी जावोन सियरल्स?
वेस्टइंडीज (West Indies) के जावोन सियरल्स अंडर-19 टीम के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 से 2019 तक कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व भी किया है। जबकि साल 2018 में उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेला था।
हालांकि, 39 वर्षींय सियरल्स को कभी वेस्टइंडीज (West Indies) की राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपने टी20 करियर में 56 मैच खेले हैं, जिसकी 31 पारियों में उन्होंने 29 विकेट और 35 पारियों में 235 रन बनाए हैं। हालांकि, गेंद और बल्ले दोनों से ये खिलाड़ी फ्लॉप ही रहा है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर