इधर न्यूजीलैंड ODI सीरीज का हुआ ऐलान, उधर फूड पॉइजनिंग के चलते शुभमन गिल मैचों से निकाले गए बाहर
Published - 05 Jan 2026, 10:31 AM | Updated - 05 Jan 2026, 10:40 AM
Table of Contents
न्यूजीलैंड टीम का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है जिसमें भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली शामिल हैं। हाल ही में टी-20 स्क्वॉड की भी घोषणा हुई थी जिसमें शुभमन गिल(Shubman Gill) को टीम से बाहर कर दिया गया था।
वजह बताई गई थी कि टीम समीकरण नहीं बैठ पाने के कारण उनका चयन नहीं हो पाया। वनडे कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी आखिरी दो मैच नहीं खेल पाए थे।
Shubman Gill इंजरी से परेशान
भारतीय धाकड़ युवा बल्लेबाज और टीम की बैटिंग लाइन-अप की रीढ़ कहे जाने वाले शुभमन गिल(Shubman Gill) के बारे में फिर से नई अपडेट सामने आई है। भारतीय ओपनर शुभमन गिल साउथ अफ्रीका दौरे पर टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबले में चोटिल रहने के कारण टीम का हिस्सा नहीं रहे थे।
उन्हें बल्लेबाजी में संघर्ष करते देखा गया था, जिस वजह से वह बाहर हो गए थे। अब न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करने वाली है और शुभमन गिल वनडे टीम में कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन के बाद भी वह खेलने में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे।
फूड पॉइजनिंग से जूझते दिखे Shubman Gill
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले कुछ समय से पूरी तरह फिट नहीं दिख रहे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें दो मुकाबले खेलने थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया के साथ जुड़कर न्यूजीलैंड सीरीज में हिस्सा लेना था। हालांकि बीमारी की वजह से वह पहला मैच नहीं खेल सके।
स्पोर्टस्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गिल (Shubman Gill) फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें इस मैच में शामिल नहीं किया गया। अब शुभमन गिल को दूसरे मैच का इंतजार करना होगा, जो 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ खेला जाएगा।
शुभमन गिल संभालेंगे कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज की कमान शुभमन गिल(Shubman Gill) संभालेंगे। भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी उपकप्तान के रूप में हुई है। अय्यर को पसली में चोट लगने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था। हालांकि, अभी उन्हें BCCI की CoE की ओर से क्लिन चिट नहीं मिली है। वनडे टीम में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मौजूद हैं।
भारत के अंदर चल रहे डोमेस्टिक क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में दोनों बल्लेबाज ने लगातार शानदार प्रदर्शन दिखाया जिसके बाद दोनों खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि भारतीय फैंस के आसपास कई अफवाहें उड़ रही थी रोहित और विराट को लेकर लेकिन दोनों खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से लगातार विरोधी को करार जवाब दे रहें हैं।
भारतीय टीम का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर(उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, यशस्वी जायसवाल।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर