इधर टीम इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, उधर बोर्ड ने 2027 वर्ल्ड कप तक नए हेड कोच का किया ऐलान
Published - 10 Mar 2026, 08:47 AM | Updated - 10 Mar 2026, 08:51 AM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत चुकी है. मैच के प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने चार अहम विकेट चटकाए. वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजू सैमसन ने जीता. संजू ने 2026 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया.
सिर्फ कुछ ही मैचों में उन्होंने ताबतड़तोड़ रन बनाए और यह अवॉर्ड हासिल किया. दूसरी और वर्ल्ड कप खत्म होते ही बोर्ड ने 2027 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के लिए नए हेड कोच की घोषणा की है.
T20 World Cup 2026 के बाद बोर्ड ने अचानक बदला हेड कोच

दरअसल, आईसीसी टी20 T20 World Cup 2026 में बुरी तरह फ्लॉप रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम सुपर-8 से ही बाहर हो गई थी. इसी वजह से अब बोर्ड ने नए कोच को नियुक्त किया है. गैरी कर्स्टन को श्रीलंका का मुख्य कोच बनाया गया है. 15 अप्रैल से वह टीम का भार संभालेंगे.
बोर्ड ने उन्होंने जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने वाले 2027 वनडे World Cup के लिए खासतौर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोच बनाया है. 2026 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नेशनल टीम में बदलाव के लिए यह बड़ा फैसला लिया है.
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) द्वारा एक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है. जिसमें कहा कहा गया है कि टीम को नया रूप देना और विश्व से पहले बेहतर बनाने के लिए नए कोच को टीम में शामिल किया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक गैरी कर्स्टन का श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 2 साल का अनुबंध होगा, जो कि 14 अप्रैल 2028 को पूरा होगा.
भारत को जिताया 2011 वनडे विश्व कप
गैरी कर्स्टन एक पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर हैं, उन्होंने टीम की कोचिंग भी की है. इसके अलावा वह 2008 से 2011 टीम इंडिया की नेशनल टीम के हेड कोच रहे हैं. उनकी देखरेख में भारतीय टीम ने 2011 में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी जीती थी.
इसके बाद गैरी कर्स्टन ने 2011 से लेकर 2013 साउथ अफ्रीका की टीम का भार संभाला था. बता दें कि T20 World Cup 2026 में कर्स्टन नामीबिया टीम के बतौर सलाहकार काम कर रहे थे.
भारत की खिताबी जीत के बाद सातवें आसमान पर सुनील गावस्कर, खुशी से झुमते-नाचते आए नजर
गैरी कर्स्टन का क्रिकेट करियर
गैरी कर्स्टन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरूआत 1993 में की थी. लेकिन कम समय में ही उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. हालांकि, टेस्ट और वनडे करियर में कुल मिलाकर कर्स्टन ने 14087 रन जोड़े हैं. इस दौरान दिग्गज के बल्ले से टेस्ट में 21 और एकदिवसीय क्रिकेट में 13 शतक निकले. इसके बाद उन्होंने साल 2004 में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी.
फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल, इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर