इधर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गंवाई वनडे सीरीज, उधर विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड किया अपने नाम

Published - 19 Jan 2026, 01:28 PM | Updated - 19 Jan 2026, 01:40 PM

Virat Kohli

Virat Kohli: रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें कीवियों ने 41 रन से बाजी मारकर श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, इंदौर वनडे में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 108 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 124 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक था, लेकिन इस मैच में रन मशीन कोहली ने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक महान रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन सा खास रिकॉर्ड कोहली ने किया अपने नाम।

Virat Kohli ने छोड़ा सचिन के पीछे

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंदौर वनडे में 91 गेंदों पर शतक ठोककर सचिन तेंदुलकर के एक पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। कोहली ने इंदौर में अपने वनडे करियर का 54वां शतक लगाया। इसके साथ ही कोहली 35 ऐसे मैदानों पर वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने विश्व के 34 अलग-अलग मैदानों पर वनडे शतक लगाए थे, जबकि कोहली ने रविवार को इंदौर में शतक लगाते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि, कोहली अब इस रिकॉर्ड में शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। जबकि वर्तमान खिलाड़ियों में इस रिकॉर्ड में कोई उनके आसपास भी नहीं है।

लिस्ट में ये खिलाड़ी भी शामिल

विश्व के अलग-अलग मैदानों पर शतक ठोकने वाली लिस्ट में जहां 35 शतक के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) शीर्ष पर पहुंच गए हैं तो दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर खिसक गए हैं। सचिन ने ये कारनामा 34 वेन्यू पर किया है। वहीं, रोहित शर्मा विश्व के 26 मैदानों पर शतक ठोक चुके हैं और इस लिस्ट में वह तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

जबकि 21-21 शतकों के साथ रिकी पोंटिंग, हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 21 अलग-अलग मैदानों पर शतक ठोके हैं। बता दें कि, कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक था और इंटरनेशनल मंच पर उनके अब कुल 85 शतक हो चुके हैं। जबकि सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक से वह केवल 15 शतक पीछे हैं।

IND vs NZ: कोहली-मिचेल के शतकों ने लगाई इंदौर में रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक या दो नहीं बल्कि बना डाले पूरे 34 रिकॉर्ड, 27वां सिर पकड़ने पर कर देगा मजबूर

इंदौर में चला कोहली का बल्ला

इंदौर में भारत को श्रृंखला जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने 338 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय पारी 46 ओवर में 296 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, जब तक विराट कोहली (Virat Kohli) क्रीज पर मौजूद थे, टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें जिंदा थीं, लेकिन कोहली का विकेट गिरते ही ये उम्मीद भी समाप्त हो गई।

कोहली ने निर्णायक मुकाबले में 108 गेंदों पर 124 रन बनाए थे, जबकि उनका इस पारी में साथ हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी ने दिया था। लेकिन इन दोनों युवाओं को छोड़कर कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

इन 3 कारणों से घर पर शर्मसार हुई टीम इंडिया, 50 सालों में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

54वां शतक।

41 रनों से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com