इधर टीम इंडिया को खेलना है सेमीफाइनल, उधर भारतीय खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान
Table of Contents
Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम (Team India) का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस बड़े मैच में जहां एक तरफ टीम इंडिया (Team India) जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी, वहीं मैच से पहले भारतीय टीम को एक झटका भी लगा है। दरअसल, टीम का एक अहम खिलाड़ी चोटिल हो गया है, जिसके बाद उसके रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
Team India का खिलाड़ी हुआ चोटिल
जहां एक तरफ टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल खेलने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के WACA ग्राउंड में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं।
BCCI के मुताबिक तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर को अपने वर्कलोड को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है। इसी वजह से वह पर्थ के WACA स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले पिंक-बॉल टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस और रिकवरी पर लगातार नजर बनाए रखेगी।
काश्वी गौतम को मिला मौका
रेणुका सिंह ठाकुर की गैरमौजूदगी में महिला चयन समिति ने काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया है। काश्वी पहले से ही इस दौरे के ODI लेग का हिस्सा थीं, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 68 अहम रन भी बनाए थे, जिससे टीम को काफी मदद मिली थी।
6 मार्च से पर्थ में होगा एकमात्र टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एकमात्र पिंक-बॉल टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ के WACA स्टेडियम में खेला जाएगा। मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 8-4 से आगे चल रहा है, ऐसे में भारत के लिए इस टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी होगा। इस मुकाबले में कुल 4 पॉइंट्स दांव पर होंगे, जिससे सीरीज़ का समीकरण भी बदल सकता है।
ये भी पढ़े : अगर सेमीफाइनल हारा भारत, तो इस खिलाड़ी का हो जायेगा अंतिम मैच, फिर शायद कभी नहीं मिलेगा मौका
Tagged:
team india IND W vs AUS W T20 World Cup 2026 indian women's team