इधर चल रहा IPL 2026, उधर नेशनल टीम में आया भूचाल, एक साथ 4 दिग्गजों ने दिया इस्तीफा

Published - 06 Apr 2026, 05:10 PM | Updated - 06 Apr 2026, 05:13 PM

Bangladesh Cricket Board

भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग से उन युवाओं को सीखने का मौका मिलेगा, जो कि भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। लेकिन टूर्नामेंट के बीच ही नेशनल टीम में एक बड़ा भूचाल आया है।

एक साथ चार दिग्गजों ने इस्तीफा दे दिया है, जिससे बोर्ड की स्थिरता पर सवाल उठने शुरू हो रहे हैं। हालांकि, यह भूचाल भारतीय क्रिकेट में नहीं बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट (Bangladesh Cricket Board) में आया है, जो कि पहले ही अपने फैसलों को लेकर विवादों में रहे हैं। अब एक साथ चार बोर्ड्स मेंबर्स के इस्तीफे बीसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।

Bangladesh Cricket Board: 25 में से 7 बोर्ड डायरेक्टर ने दिए इस्तीफे

शनिवार (4 अप्रैल) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) की एक मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसके समाप्त होने के बाद तत्काल प्रभाव से चार डायरेक्टर्स ने इस्तीफा सौंप दिया, जिसमें सनियान तनीम, मेहराब आलम, फैयाजुर रहमान और मंजुरुल आलम शामिल थे। इस तरह के हालातों के बावजूद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

दरअसल, कई खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी अमीनुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग कर चुके हैं, लेकिन वह फिलहाल अपने पद को छोड़ने के मन में नहीं है। यही कारण है कि बीसीबी (Bangladesh Cricket Board) के अंदर इस तरह का विरोध देखने को मिल रहा है। अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा तो यकीनन इसका प्रभाव बांग्लादेश क्रिकेट के भविष्य पर भी पड़ सकता है, जो कि बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं हैं।

मैं अपनी कुर्सी पर बैठा रहूंगा-इस्लाम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष (Bangladesh Cricket Board) ने शनिवार को जमुना टीवी पर कहा, ‘’मैं अपनी कुर्सी पर बैठा रहूंगा। इसके सिवा मैं क्या कर सकता हूं। मैं यहां से जाने वाला आखिर शख्स होऊंगा। मेरे पास बीसीबी में एक बहुत अच्छी समर्पित और ईमानदार टीम है। मैं इस टीम के साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सेवा करता रहूंगा।’’

इस बयान से यह साफ है कि वह फिलहाल अपना पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। जहां एक और उनके बोर्ड्स मेंबर्स (Bangladesh Cricket Board) अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं तो दूसरी और अमीनुल इस्लाम अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। हालांकि, बीसीबी में सरकार के हस्तक्षेप के भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इसकी असर बांग्लादेश क्रिकेट के भविष्य पर क्या पड़ता है।

RR के खिलाफ Mumbai Indians की खतरनाक XI तय, 2 खिलाड़ी बाहर! बोल्ट-हार्दिक की वापसी

हम एक दिन भी आजादी से काम नहीं कर सके- इस्लाम

अमीनुल इस्लाम ने यह भी कहा कि जब से उन्होंने अपना पदभार संभाला है, तब से वह एक भी दिन आजादी से अपना काम नहीं कर सके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि एक बाहरी ताकत हमेशा उनको परेशान करती रही है और अभी भी कर रही है। उनका कहना है कि उनके देश का क्रिकेट रुका हुआ है।

मैंने कई बार कहा है कि एक बाहरी ताकत उनको परेशान कर रही है और इसने हमारे देश की रफ्तार को धीमा कर दिया है। हालांकि, अमीनुल इस्लाम ने यह साफ नहीं किया है कि वह बाहरी ताकत कौन हैं, जो कि उनको लगातार परेशान कर रही है।

लेकिन जहां तक अंदाजा लगाया जा सकता है तो वह बिना नाम लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि, अमीनुल को मई 2025 में बीसीबी का अध्यक्ष चुना गया था। तब से बांग्लादेश क्रिकेट में उथल-पुथल और आरोप-प्रत्यारोप का खेल जारी है।

एमएस धोनी का फिटनेस टेस्ट! पास तो इस टीम डेट को मैदान पर उतरेंगे, फेल तो फिर सब खत्म

Tagged:

Bangladesh Cricket Board IPL 2026 Indian cricket relations BCB President
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com