इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला
Published - 09 Mar 2026, 02:57 PM | Updated - 09 Mar 2026, 03:07 PM
Table of Contents
T20 World Cup 2026: एक ओर जहाँ पूरी दुनिया भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रही है, वहीं क्रिकेट जगत के गलियारे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। भारत की खिताबी जीत के बीच एक युवा खिलाड़ी ने महज 26 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
पाकिस्तान के उभरते हुए खिलाड़ी ने अचानक संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। करियर के इस पड़ाव पर खेल छोड़ना वाकई एक भावुक और बड़ा फैसला है।
शाहजैब भट्टी का T20 World Cup 2026 के बीच संन्यास
पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेटर शाहजैब भट्टी ने 'टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने अपने फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों और भविष्य की नई संभावनाओं का हवाला दिया है।
भट्टी का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दुनिया भर की नजरें टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के रोमांचक अंत पर टिकी थीं। भट्टी ने अपने पोस्ट में अपने कोचों, साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया,
जिन्होंने उनके छोटे लेकिन चुनौतीपूर्ण सफर में उनका साथ दिया। 26 साल की उम्र, जिसे किसी भी एथलीट के लिए प्राइम टाइम माना जाता है, उसमें संन्यास लेना पाकिस्तानी क्रिकेट सर्कल में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शाहजैब भट्टी ने पोस्ट में क्या लिखा ?

अगर शाहजैब भट्टी के क्रिकेटिंग करियर पर नजर डालें, तो उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के बहुत सीमित अवसर मिले। उनके टी20 घरेलू करियर के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने मात्र 1 मैच खेला।
गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर के कोटे में 47 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 11.75 का रहा। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने एक पारी में 16 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 88.89 का रहा।
भले ही आंकड़े बहुत बड़े न दिखते हों, लेकिन घरेलू स्तर पर एक मैच तक पहुंचना भी कड़ी मेहनत का परिणाम होता है। शाहजैब भट्टी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ रहा हूं। अलविदा पाकिस्तान क्रिकेट। 24 वर्ष की उम्र में मैं पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं।मैंने पिछले साल कायद-ए-आजम फाइनल लाइव टेलीविजन पर जीता था।
उसके बाद से मैं लगभग 40 मैचों में लगातार बेंच पर बैठा रहा हूं।मेरा एकमात्र सपना पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना है। लेकिन राजनीति, भ्रष्टाचार और संरचना की कमी ने मेरे करियर को बर्बाद कर दिया है। और कई अन्यों के भी।अब मुझे पता है कि हर कोई पाकिस्तान क्रिकेट क्यों छोड़ रहा है, अलविदा ।
पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति
शाहजैब भट्टी का इतनी कम उम्र में संन्यास लेना कहीं न कहीं पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट ढांचे और खिलाड़ियों को मिलने वाले अवसरों पर भी सवाल खड़े करता है। आपको पता होगा पाकिस्तान ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में ही बाहर हो गई थी जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के समापन के बाद, जहां कई खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को नई ऊंचाई देने का सपना देख रहे हैं, वहीं भट्टी जैसे युवा का खेल छोड़ना यह दर्शाता है कि हर खिलाड़ी का संघर्ष अलग होता है।
माना जा रहा है कि भट्टी अब खेल के मैदान से दूर किसी अन्य पेशेवर क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशंसकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, हालांकि एक युवा प्रतिभा का मैदान से दूर जाना हमेशा दुखद होता है।
I AM LEAVING PAKISTAN CRICKET FOREVER 💔 pic.twitter.com/RoPcd3Gd1H
— Shahzaib Bhatti (@shahzaibcric) March 8, 2026
Tagged:
T20 World Cup 2026 Shahzaib Bhatti Pakistani cricketer retirementऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर