कौन सी 2 टीमें खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल? अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने की भविष्यवाणी
Published - 10 Jan 2026, 03:42 PM | Updated - 10 Jan 2026, 03:46 PM
Table of Contents
Graeme Smith: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का उत्साह अभी से क्रिकेट प्रशंसकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस महाकुंभ को लेकर भविष्यवाणियां भी शुरू हो गई हैं।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उन दो धाकड़ फाइनलिस्ट टीमों के नाम बताए हैं, जो इस बार खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। स्मिथ के अनुसार, एशियाई परिस्थितियों और बड़े मैचों के अनुभव को देखते हुए इन दो दिग्गजों के बीच खिताबी जंग होने की सबसे अधिक संभावना है
इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल का मुकाबला
ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने हाल ही में एक खेल पोर्टल को दिए साक्षात्कार में कहा कि टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है। स्मिथ का मानना है कि भारतीय टीम को अपने घरेलू मैदान का जबरदस्त फायदा मिलेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम हमेशा से बड़े टूर्नामेंटों की 'नॉकआउट' विशेषज्ञ रही है। स्मिथ ने कहा, "भारत के पास युवाओं और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो दबाव में बिखरने के बजाय निखरते हैं।
Graeme Smith ने कहा भारत का पलड़ा भारी
स्मिथ (Graeme Smith) ने अपनी भविष्यवाणी के पीछे ठोस तर्क दिए हैं। उनका मानना है कि भारत और श्रीलंका की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होंगी। ऐसे में भारत के पास कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर सकते हैं। साथ ही, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी भारतीय टीम को खिताब का सबसे मजबूत दावेदार बनाती है। स्मिथ के अनुसार, भारतीय टीम 2024 की अपनी सफलता को दोहराने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
लाइव मैच के दौरान मैदान पर गिरा ये रणजी खिलाड़ी, ड्रेसिंग रूम में पहुंचाते ही हो गया निधन
बाकी टीमों की संभावनाओं पर क्या बोले Graeme Smith?
दिलचस्प बात यह है कि ग्रीम स्मिथ ने अपनी ही टीम दक्षिण अफ्रीका और गत उपविजेता टीमों को टॉप 2 की रेस से बाहर रखा है। उनका मानना है कि इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमें इस प्रारूप में खतरनाक जरूर हैं, लेकिन निरंतरता की कमी उन्हें फाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। स्मिथ ने श्रीलंका को 'डार्क हॉर्स' बताया है, जो अपने घर में खेलते हुए बड़ा उलटफेर कर सकती है, लेकिन अंत में उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया की ताकत पर ही अपना भरोसा जताया है।
IND vs NZ 1st ODI : मैच का समय, वेन्यू और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी, यहाँ देखें प्रसारण
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर