किस खिलाड़ी के दम पर भारत जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026? रोहित शर्मा ने बताया उस दिग्गज क्रिकेटर का नाम

Published - 31 Jan 2026, 05:38 PM | Updated - 31 Jan 2026, 06:09 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी की नाम लिया, जिसके दम पर भारतीय टीम विश्व कप 2026 का खिताब जीतने का दम रखती है।

इससे पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब जीता था, जिसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी अब सूर्यकुमार यादव के अनुभवी कंधों पर रहने वाली है। लेकिन विश्व कप 2026 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने किस खिलाड़ी को की प्लेयर्स बताया, चलिए आपको बताते हैं।

Rohit Sharma ने बताया इसे अहम खिलाड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी का एक साथ खेलना टीम इंडिया के लिए सकारात्मक पहलू होगा। वहीं, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अर्शदीप सिंह को भारत के लिए गेम चेजर खिलाड़ी बताया। रोहित ने कहा कि

“जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह दोनों का एक साथ होना एक बड़ा सकारात्मक पहलू है क्योंकि वे हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं। अर्शदीप की सबसे बड़ी ताकत नई गेंद को स्विंग कराना और शुरुआती ओवरों में विकेट लेना है। वह मुख्य रूप से नई गेंद से गेंदबाजी करते हैं और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं। शुरुआत और अंत सबसे महत्वपूर्ण चरण होते हैं, और वह दोनों में ही माहिर हैं।”

स्लिप पर कैच आउट करवाते हैं वो-रोहित शर्मा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की प्रशंसा करते हुए बताया है कि वह किस तरह से बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हैं। रोहित ने कहा कि

‘’वह नई गें से स्विंग कराते हुए बाएं हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप पर कैच आउट करवाते हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के पैड्स पर निशाना बनाते हैं। उन्होंने अब दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर ले जाना भी शुरू कर दिया है, जबकि नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज के लिए ये कौशल बेहद महत्वपूर्ण होता है।’’

सूर्यकुमार यादव vs सलमान आगा: कौन हैं दोनों में से बेस्ट टी20I कप्तान? जीत-हार के इन आंकड़ों से तस्वीर हुई साफ

विश्व कप 2024 में की थी शानदार गेंदबाजी-रोहित

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जियोहॉटस्टार पर आगे बात करते हुए कहा कि

''अर्शदीप सिंह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करते हैं और यही कारण है कि वह हमेशा पहला ओवर डालते हैं। 2024 के विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। मुझे आज भी याद है कि उन्होंने क्विंटन डी कॉक को उस समय आउट किया था, जब वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

''फिर उन्होंने 19वें ओवर में आकर उस ओवर में सिर्फ दो से तीन रन दिए थे, जिससे साउथ अफ्रीका पर दबाव बढ़ गया। यही उनकी खासियत है।'' रोहित ने आगे कहा कि ''टी20 विश्व कप 2026 में अर्शदीप सिंह भारत के लिए काफी अहम भूमिका निभाएंगे।''

ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, पैट कमिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, ये खिलाड़ी बनेगा रिप्लेसमेंट

Tagged:

team india Rohit Sharma jasprit bumrah T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

113 टी20 इंटरनेशनल विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com