कौन सी 4 टीम खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल? इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान समेत गिनाए नाम
Published - 31 Jan 2026, 07:35 PM | Updated - 31 Jan 2026, 08:15 PM
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पांच मैचों की टी20 सीरीज आज यानी शनिवार को समाप्त हो जाएगा। भारत इस सीरीज में 3-1 के साथ बढ़त बनाए हुए है। न्यूजीलैंड को इस सीरीज में भारत ने बैकफुट पर धकेल दिया। इस सीरीज के बाद भारत टी20 विश्व कप 2026 की जंग में शामिल होगा।
आगामी विश्व कप के लिए भविष्यवाणी का दौर अभी से जारी है। सभी दिग्गज बताने लगे हुए है कौन फाइनल और कौन सी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी इस भविष्यवाणी रहस्य में शामिल हो गए।
Irfan Pathan ने कहा सेमीफाइनल खेलेगा पाकिस्तान!
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने टी 20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी बात कही है जिसे लेकर फैंस काफी भौचक्के रह गए। विश्व का मेला शुरू होने में गिनती के सात दिन रह गए जिसको लेकर सभी क्रिकेट खेलने वाली देश के पूर्व दिग्गज आए दिन कुछ न कुछ भविष्यवाणी करते दिख जाते हैं।
हाल में ही पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सेमीफाइनलिस्ट टीम की भविष्यवाणी की है। इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि इस साल होने वाली विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के साथ पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। हालांकि ये उनका निजी विचार टीम के प्रदर्शन के आधार पर है लेकिन जिस तरह से लो स्कोरिंग मैच पाकिस्तान खेल रही है वैसा तो इस साल बिल्कुल भी नहीं होने वाला है।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी अपने कई मुख्य खिलाड़ियों के बगैर खेल सकता है। कई कंगारू खिलाड़ी इस वक्त चौटिल चल रहे हैं जिसमें वेटरन गेंदबाज पर कमिंस भी शामिल हैं।
Irfan Pathan के अनुसार भारत और इंग्लैंड भी सेमीफाइनल खेलेगा
इरफान पठान (Irfan Pathan) अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहे कि इस साल भारतीय टीम जैसा प्रदर्शन किसी भी टीम का नहीं है, यानी साफ है कि टीम इंडिया इस बार किसी को भी नेस्तनाबूत कर सकते हैं। टीम इंडिया इस साल प्रतिभाशाली युवा से भरी पड़ी है जिसका फायदा भारतीय टीम को होने वाला है।
टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है जो पहली बार टी 20 विश्व कप का प्रतिनिधित्व करेंगे इस कड़ी में रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इरफान ने मौजूदा दौर में शक्तिशाली टीम me से एक इंग्लैंड को भी सेमीफाइनल का बड़ा दावेदार बताया।
उनका मानना है कि इस बार इंग्लैंड टीम की कमान युवा हैरी ब्रुक के हाथ में है ऐसे में इंग्लैंड इस साल होने वाली टी 20 विश्व कप 2026 में आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं।
भारत है तैयार सूर्या संभालेंगे कमान
इरफान पठान (Irfan Pathan) की बातों से भी साफ है की इस साल भारत की दावेदारी मजबूत है। आईए जानते हैं भारत की कमान कैसे संभालेंगे सूर्या। भारतीय टीम के मौजूदा वक्त में उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव अपने फॉर्म में वापस आ चुके हैं।
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन से गुजर रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी मौजूदगी का ऐलान कर दिया है। इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाली टी 20 विश्व कप का कमान और न्यूजीलैंड के साथ अंतिम मुकाबले में कोई और नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव संभालेंगे।
आपको बता दें सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड T20 में बतौर कप्तान काफी शानदार रहा है। उनकी जीत प्रतिशत लगभग 80 के ऊपर रहा है। सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और वो टीम के बल्लेबाजों की रीढ़ माने जाते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है लेकिन नेशनल टीम में हार्दिक, सूर्य के अंदर खेलते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, यही 11 खिलाड़ी खेलेंगे वो मैच
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर