कौन से 15 खिलाड़ी टी20 सीरीज खेलने जाएंगे इंग्लैंड? आप आज ही जानें एक-एक नाम
Published - 12 Mar 2026, 03:53 PM | Updated - 12 Mar 2026, 03:54 PM
Table of Contents
T20 Series: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड के बीच प्रशंसकों को सांसे रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला था। नॉकआउट मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में अंग्रेजों ने 20 ओवर में 246 रन बना लिए थे, लेकिन भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य से वह सात रन पीछे रह गए।
इस रोमांचक मैच के बाद फैंस इंग्लैंड के खिलाफ एक पूरी सीरीज (T20 Series) देखने वाले, जिसका शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है तो अब उन 15 खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ गए हैं, जो कि इंग्लिश कंडीशन में अंग्रेजों को कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
कप्तान-उप कप्तान का हुआ खुलासा
भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीताने वाले सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
सूर्या के कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया ने एक भी सीरीज (T20 Series) नहीं गंवाई है, जबकि सूर्या अपने इस रिकॉर्ड को इंग्लैंड में भी जारी रखना चाहेंगे। वहीं, उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का चयन किया जा सकता है, जो कि न सिर्फ अपनी फिरकी गेंदबाजी में इंग्लिश बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी इंडिया की जीत में अहम योगदान दे सकते हैं।
हर्षित की एंट्री से कटेगा इस खिलाड़ी का पत्ता
भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी और इसी के चलते उनको टी20 विश्व कप 2026 से भी बाहर कर दिया गया था।
हर्षित की जगह मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया और पहले ही मैच में सिराज ने जादू बिखेरते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। लेकिन इस मैच के बाद उनको दोबारा प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि माना जा रहा है कि हर्षित राणा की वापसी के बाद सिराज को टी20 स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है।
टीम इंडिया में क्या होंगे बदलाव
हर्षित राणा की एंट्री के अलावा टीम इंडिया में बाकी कोई बदलाव होना फिलहाल असंभव माना जा रहा है, क्योंकि चयनकर्ता टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाले स्क्वाड से कोई भी छेड़छाड़ करना नहीं चाहेगी।
हालांकि, वाशिगंटन सुंदर को बाहर करके उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को स्क्वाड में जोड़ सकते हैं, ताकि इंग्लिश कंडीशन में भारत के पास एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी का विकल्प मौजूद रहे और जो निचले क्रम में आकर आक्रामक बल्लेबाजी कर सके। हालांकि, रेड्डी का चयन पूरी तरह से आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर निर्भर करता है।
T20 Series का पूरा शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला 1 जुलाई 2026 को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच की मेजबानी 4 जुलाई 2026 को मैनचेस्टर को सौंपी जाएगी।
जबकि 7 जुलाई 2026 को नॉर्टिंघम में टीम इंडिया का सामना मेजबानों से होगा। 9 जुलाई को ब्रिस्टल में भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच (T20 Series) होगा तो 11 जुलाई 2026 को साउथैम्प्टन में आखिरी टी20 मैच होगा। बता दें कि, श्रृंखला का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा तो अन्य सभी मैच रात 12 बजे से खेले जाएंगे।
भारतीय टीम का स्क्वाड
भारत क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/नीतीश कुमार रेड्डी, रिंकू सिंह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर