एशिया कप 2025 की ट्रॉफी कहां है? PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने खोल दिया बड़ा राज
Published - 03 Jan 2026, 01:08 PM | Updated - 03 Jan 2026, 02:31 PM
Table of Contents
भारत ने 28 सितंबर 2025 को एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर 5 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट में भारत ने सूर्या की कप्तानी में पाकिस्तान को बैक टू बैक तीन बार हार का स्वाद चखाया था।
लेकिन इस जीत के बावजूद टीम इंडिया को उनकी विनिंग ट्रॉफी नहीं मिली है। जबकि भारत को एशिया कप जीते तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है। जबकि टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को तुरंत ट्रॉफी सौंप दी जाती है, लेकिन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने अभी तक ट्रॉफी भारत को नहीं दी है।
Mohsin Naqvi ने नहीं दी भारत की ट्रॉफी
एशिया कप के इतिहास में जब-जब किसी टीम ने टूर्नामेंट में विजय प्राप्त की है तो उसी दिन उन्हें आधिकारिक तौर पर ट्रॉफी को सौंप दिया जाता है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष, एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री के पद पर काबिज मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के कार्यकाल में एक काला अध्याय एशियन क्रिकेट काउंसिक के माथे पर लग गया है।
एशिया की सबसे मजबूत टीम भारत को विजेता बनने के बाद भी अभी तक मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने उनकी ट्रॉफी को नहीं सौंपा है और जो काफी निंदनीय कार्य है।
कहां है एशिया कप की ट्रॉफी?
यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ था, जब भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के गृह मंत्री, एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर काबिज मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी मैदान से लेकर भाग गए थे।
हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में जब नकवी (Mohsin Naqvi) से ट्रॉफी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जहां भी है सुरक्षित है। इससे साफ है कि ट्रॉफी अभी भी भारत को नहीं मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रॉफी को दुबई के आईसीसी अकादमी परिसर में मौजूद एसीसी कार्यालय के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। इस ट्रॉफी के करीब सिर्फ अधिकृत कर्मियों को ही जाने की अनुमति है और पूरे विवाद के हल होने तक इसे कड़ी निगरानी में रखवाया गया है।
कब मिलेगी भारत को ट्रॉफी?
हालांकि, बीसीसीआई और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के बीच अभी तक ट्रॉफी विवाद खत्म नहीं हो सका है और यही कारण है कि ट्रॉफी अभी भी भारत को नहीं मिली है।
जहां मोहसिन ट्रॉफी को खुद अपने हाथों से भारत को देना चाहते हैं तो भारतीय टीम मोहसिन से ट्रॉफी लेने को तैयार नहीं है और यही कारण है कि ट्रॉफी विवाद सुलझ नहीं पा रहा है। हालांकि, आईसीसी भी इस पूरे विवाद को सुलझाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन विवाद का निवारण नहीं मिल पा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत को उनके हक की ट्रॉफी कब तक मिलती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर