वो कहाँ का किंग हैं....' दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम पर भड़का, ड्रॉप करने की उठाई मांग

Published - 08 Feb 2026, 02:22 PM | Updated - 08 Feb 2026, 02:27 PM

Babar Azam

Babar Azam: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। नीदरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली संघर्षपूर्ण जीत के बाद कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर के प्रदर्शन और उनके सुपरस्टार टैग पर कड़े सवाल उठाए हैं। ये दिग्गज इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने टीम मैनेजमेंट से बाबर आजम को अगले मैच में ड्रॉप करने तक की मांग कर दी है।

Babar Azam पर उठने लगे सवाल

Babar Azam

पाकिस्तान के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम (Babar Azam) की टी20 क्रिकेट में उपयोगिता पर तीखा प्रहार किया है। बासित ने एक यूट्यूब शो में बात करते हुए साफ तौर पर कहा कि अगर बाबर को वनडे या टेस्ट में सुपरस्टार कहा जाए, तो वह फिर भी मान सकते हैं लेकिन टी20 फॉर्मेट में वह किसी भी एंगल से सुपरस्टार नहीं दिखते। बासित अली ने पूछा कि वो कहाँ का सुपरस्टार है? एक ऐसा बल्लेबाज जो अपनी नियमित ओपनिंग पोजीशन छोड़कर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आ जाता है और मैनेजमेंट को यह तक नहीं कह पाता कि वह इस नंबर के लिए सही नहीं है उसे आप सुपरस्टार कैसे कह सकते हैं?

बासित अली के अनुसार बाबर आजम (Babar Azam) से बेहतर विकल्प पाकिस्तान के पास मौजूद हैं। उन्होंने फहीम अशरफ, शादाब खान, उस्मान खान और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ियों का नाम लेते हुए कहा कि क्लब लेवल का क्रिकेटर भी बता देगा कि टी20 में ये खिलाड़ी बाबर से बेहतर खेल दिखा सकते हैं। बासित ने यहाँ तक कह दिया कि सलमान अली आगा ने भी नंबर तीन पर बाबर से बेहतर खेल दिखाया है।

SCO vs ITA Match Prediction in Hindi, Match 7: कोलकाता में किस टीम का बजेगा जीत का डंका? देखें पूरी रिपोर्ट

नीदरलैंड के खिलाफ Babar Azam फ्लॉप

पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत तो मिली लेकिन वह जीत किसी हार से कम नहीं थी। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी यूनिट लड़खड़ा गई थी। इस मैच में बबार आजम (Babar Azam) नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उन्होंने बेहद धीमी पारी खेली। बाबर ने 18 गेंदों का सामना किया और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनका स्ट्राइक रेट मात्र 83.33 का रहा जिसने टीम पर दबाव बना दिया।

बासित अली ने इस धीमी पारी पर गुस्सा जाहिर करते हुए सवाल किया कि क्या कभी बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तान को तब मैच जिताया है जब रन रेट 10 का चाहिए हो? उन्होंने सीधे तौर पर बाबर को इस खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया। बासित ने कहने का मतलब साफ है कि जब टीम संकट में होती है तब बाबर की धीमी बल्लेबाजी टीम को और गहरे दलदल में धकेल देती है। नीदरलैंड के खिलाफ अगर फहीम अशरफ आखिरी पलों में तेज-तर्रार पारी नहीं खेलते तो पाकिस्तान यह मैच हार चुका होता।

USA के खिलाफ बाबर हो सकते हैं बाहर

बासित अली ने एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि अगले मैच में कोच माइक हेसन बाबर आजम (Babar Azam) को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला USA के खिलाफ होना है। बासित का कहना है कि उन्होंने कोच हेसन के चेहरे पर जो गुस्सा देखा उससे लगता है कि वह टीम के समीकरण में बदलाव करने के मूड में हैं। बासित ने कहा कि मुझे लगता है कि अगले मैच में बाबर टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को लेकर जारी बहस के बीच बासित ने आरोप लगाया कि टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों पर अनावश्यक रूप से मेहरबान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अनुभव के नाम पर बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान को इतना अधिक समय दिया गया है कि अब नए खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान सलमान अली आगा और कोच माइक हेसन कड़ा फैसला लेते हुए बाबर आजम को नामीबिया या USA जैसे महत्वपूर्ण मैचों से बाहर बैठाते हैं या नहीं।

“भाई मजाक मत करो…” सूर्या के कॉल पर हैरान रह गए सिराज, एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

Tagged:

babar azam Basit Ali T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

6 बार

चार बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com