कब, कहाँ और किस चैनल पर देखें IND vs NZ ODI सीरीज, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग का इस तरह उठाए मजा

Published - 06 Jan 2026, 10:41 AM | Updated - 06 Jan 2026, 01:02 PM

IND vs NZ

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। बीसीसआई ने 3 जनवरी को टीम का आधिकारिक ऐलान किया था, जिसकी कमान शुभमन गिल के युवा कंधों पर सौंपी गई थी तो रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में इंडिया में शामिल किया गया है।

लेकिन फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को कहां खेलते हुए देख सकते हैं। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) का लाइव प्रसारण कब, कहां और किस चैनल पर किया जाएगा, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

मोबाइल में कहां देख सकते हैं IND vs NZ लाइव मैच?

भारत में क्रिकेट मैच फैंस टीवी से अधिक फोन में देखना पसंद करते हैं और यही कारण है कि मोबाइल में मैच देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) का मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

हालांकि, यह पूरी तरह से फ्री नहीं होगा, क्योंकि इस सीरीज का लुफ्त उठाने के लिए जियो के ग्राहकों को 349 रुपये का मंथली जियो प्लान लेना जरूरी होगा, जिसके बाद वह इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि, अन्य सिम कार्ड यूजर्स को जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

क्या वेबसाइट पर भी होगा लाइव प्रसारण?

जो क्रिकेट फैंस अपने घर से बाहर है और वह थोड़ी बड़ी सक्रीन पर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच (IND vs NZ) का आनंद लेना चाहता है वह जियो हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लैपटॉप पर मैच देख सकता है। हालांकि, लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप इस भारतीय खिलाड़ी का हो सकता हैं अंतिम, फिर शायद ही कभी खेले इंटरनेशनल क्रिकेट

टीवी में कहां आएगा लाइव?

जो फैंस अपने पूरे परिवार के साथ टीवी पर बैठकर भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच (IND vs NZ) को देखना चाहते हैं वह स्टार्स नेटवर्क पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि यहां पर फैंस हिंदी और इंग्लिश के अलावा अपनी क्षेत्रिय भाषा में इन मैचों को देख सकता है। वहीं, स्टार्स नेटवर्स के अलावा डीडी फ्री डिश और डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

BBL में फिर कटाई बाबर आजम ने अपनी नाक, 7 गेंदों पर मात्र 2 रन बनाकर चलते बने पवेलियन

Tagged:

IND vs NZ team india INDIA VS NEW ZEALAND Jio Hotstar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

स्टार नेटवर्क के चैनल्स पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com