कब, कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ के बीच का दूसरा ODI? जानें किन चैनल पर होगा प्रसारण

Published - 12 Jan 2026, 11:53 AM | Updated - 12 Jan 2026, 01:02 PM

IND Vs NZ

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 1–0 की बढ़त बना ली। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में 300 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए छह विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अब सीरीज़ (IND vs NZ) का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है, साथ ही किस टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका सीधा प्रसारण होगा।

मोबाइल पर कहां देखें IND vs NZ दूसरा वनडे

मोबाइल यूजर्स भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव आनंद जिओ हॉटस्टार ऐप पर उठा सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन में जिओ हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा।

आमतौर पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन जियो के कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ फैंस को जिओ हॉटस्टार का एक्सेस फ्री में भी मिल सकता है। ऐसे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने मोबाइल पर पूरा मैच देख सकते हैं।

टीवी और लैपटॉप पर लाइव प्रसारण

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स पर यह मुकाबला हिंदी, इंग्लिश और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

वहीं लैपटॉप या डेस्कटॉप पर लाइव देखने के लिए फैंस जिओ हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए स्ट्रीमिंग कर सकते हैं, जहां सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता हो सकती है।

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी 2026 को राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त और मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

वनडे के बाद टी20 सीरीज का रोमांच

वनडे सीरीज के समापन के बाद भारत क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस छोटे फॉर्मेट की सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से होगी, जबकि आखिरी और निर्णायक मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।

ये भी पढ़े : शुभमन गिल बनाम यशस्वी जायसवाल: दोनों में से कौन हैं बेहतर ODI ओपनर? इन आंकड़ों से सबकुछ साफ़

Tagged:

IND vs NZ LIVE STREAMING 2nd ODI TV Telecast
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com