RCB vs SRH मैच कब, कहाँ और कैसे देखें? जानें किस चैनल पर आप देख पाएंगे फ्री, किस एप में होगी LIVE स्ट्रीम
Published - 26 Mar 2026, 09:05 AM | Updated - 26 Mar 2026, 09:10 AM
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। सीजन का पहला और सबसे धमाकेदार मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन RCB vs SRH के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी, जिससे फैंस के बीच रोमांच चरम पर है। यह मैच न केवल दो मजबूत टीमों की जंग है, बल्कि इसमें विराट कोहली और ट्रेविस हेड जैसे दिग्गजों का आमना-सामना भी देखने को मिलेगा। जानिए आप इस महामुकाबले का लुत्फ कैसे उठा सकते हैं।
RCB vs SRH मैच की तारीख, समय और वेन्यू

आईपीएल 2026 का यह ओपनिंग RCB vs SRH मैच 28 मार्च, शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे किया जाएगा। इस हाई-वोल्टेज RCB vs SRH मैच की मेजबानी बेंगलुरु का ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम करेगा। चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है,
जहाँ रनों की बरसात होना तय है। बेंगलुरु के फैंस अपनी टीम को होम ग्राउंड पर चीयर करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे स्टेडियम का माहौल देखने लायक होगा। इस मैदान में मैच की वापसी आरसीबी के लिए वरदान जैसा होगा क्योंकि पिछले साल इस मैदान को ट्रॉफी वीनींग सेलीब्रेशन की वजह से भगदड़ में कई लोगों की मौत होने के कारण सील कर दिया गया था लेकिन एनओसी मिलने के बाद इसे फिर से चालू किया गया।
आरसीबी का ये होम ग्राउंड है जिसका फायदा जिफेडींग चैंपियन खुलकर उठाना चाहेगी और अपने आईपीएल अभियान को विजय शुरूआत देना चाहेगी।
टीवी पर RCB vs SRH कहाँ देखें लाइव?
अगर आप इस रोमांचक मुकाबले का आनंद अपने टेलीविजन स्क्रीन पर लेना चाहते हैं, तो इसके प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर मैच की लाइव कमेंट्री देख सकते हैं।
इसके अलावा, जो फैंस बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। RCB vs SRH का यह मैच 'स्टार स्पोर्ट्स उत्सव' या डीडी फ्री डिश के कुछ चुनिंदा चैनलों पर भी प्रसारित किया जा सकता है।
क्षेत्रीय भाषाओं में रुचि रखने वाले फैंस तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री का भी आनंद ले सकते हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी कई भाषाओं में लाईव प्रसारण किया गया था जिसमें दर्शक हरियाणवी कमेंट्री का काफी लुत्फ उठाते दिखे थे।
मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें फ्री LIVE स्ट्रीम?
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने वाले दर्शकों के लिए जियो सिनेमा ऐप सबसे बेहतरीन विकल्प है। आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए RCB vs SRH मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
सबसे अच्छी बात यह है कि यहाँ आप 4K रेजोल्यूशन के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं और अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। इसके अलावा, मैच के दौरान आप 'हाइप मोड' का इस्तेमाल करके रियल-टाइम आंकड़े और अलग-अलग कैमरा एंगल का अनुभव भी ले सकते हैं।
इंटरनेट डेटा बचाने के लिए आप वीडियो क्वालिटी को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। इस मुकाबलें में विराट कोहली, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा से लेकर भारत के कई मौजूदा स्टार खेलते दिखेंगे।
पहले मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करते दिखाई देंगे क्योंकि हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस फिलहाल चौटील हैं और उन्हें उबरने में वक्त लग सकता है। शुरूआती मैच में उनकी गैरमौजूदगी काव्या मारन की हैदराबाद टीम को महंगा पड़ सकता है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर