कब कहां और कैसे देखें India vs New Zealand के बीच की ODI सीरीज, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम
Published - 28 Dec 2025, 10:09 AM | Updated - 28 Dec 2025, 01:05 PM
Table of Contents
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस सीरीज में शुभमन गिल भारत की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं तो श्रेयस अय्यर की वापसी भी तय मानी जा रही है, क्योंकि बीसीसीआई अय्यर की फिटनेस पर लगातार नजर बनाई हुई है, जबकि अय्यर ने नेट्स में अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है।
वहीं, कई फैंस यह जानने के लिए भी बेहद उत्सुक हैं कि वह भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (India vs New Zealand) कहां पर फ्री में लाइव देख सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं, कहां होगा धमाकेदार सीरीज का लाइव प्रसारण।
मोबाइल में कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होने वाली धमाकेदार वनडे सीरीज का लुत्फ प्रशंसक अपने मोबाइल पर उठा सकते हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें अपने फोन में JioHotstar ऐप को डाउनलोड करना होगा।
हालांकि, प्रशंसकों को इस मैच का आनंद लेने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ सकता है, जबकि जियो के कई ऐसे रिचार्ज प्लान भी आते हैं, जिससे फैंस आसानी से फ्री में JioHotstar ऐप पर मैच का मजा उठा सकते हैं।
India vs New Zealand: टीवी-वेबसाइट पर देखे मैच
अगर प्रशंसक अपने लैपटॉप पर भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) का भरपूर मजा उठाना चाहते हैं तो वह JioHotstar की वेबसाइट पर जाकर मैच को देख सकते हैं। बता दें कि, लैपटॉप पर मैच का आनंद लेने के लिए प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन प्लान लेना पड़ सकता है।
वहीं, टीवी पर अपने पूरे परिवार के साथ मैच देखने वाले फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच को देख सकते हैं। बता दें कि, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रशंसक अलग-अलग भाषाओं में मैच का रोमांच उठा सकते हैं।
टीम इंडिया के इस क्रिकेटर के पिता कभी करते थे कोयले की खदान में मजदूरी, आज बेटा करोड़ों का मालिक
कब और कहां खेले जाएंगे सीरीज के मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच (India vs New Zealand) की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोटांमी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए काफी अहम होगा, क्योंकि वह श्रृंखला में जीत के साथ शुरू करना चाहेगी।
इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम मैच 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगा। बता दें कि, यह सीरीज भारत के लिहाज से काफी अहम होने वाली है, क्योंकि वह क्लीन स्वीप करके कीवियों से पिछले साल टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का बदला लेना चाहेंगे।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए शुभमन ही कप्तान, ये 15 खिलाड़ी भरेंगे वडोदरा की उड़ान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर