India U19 vs Pakistan U19 मैच को कब कहाँ और कैसे देखें? जानें किस चैनल पर होगा LIVE टेलीकास्ट

Published - 28 Jan 2026, 01:48 PM | Updated - 29 Jan 2026, 01:04 PM

India U19 Vs Pakistan U19

India U19 vs Pakistan U19: एक और टीम इंडिया मेंस टी 20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी और भारतीय युवा अपना लोहा मनवा रहे हैं। भारतीय अंडर 19 टीम इस वक्त जिम्बाब्वे और नामीबिया में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

इंडिया अंडर 19 टीम लीग स्टेज के सभी मुकाबले जीत कर इस वक्त सुपर सिक्स का मुकाबला खेल रही है। सुपर सिक्स में दो ग्रुप में बंटा हुआ है जिसमें ग्रुप बी में भारत और पाकिस्तान दिन मौजूद हैं। सुपर सिक्स के लिए भारत और पाकिस्तान का मैच होना है जाने कहां और कैसे इसे लाइव देख सकते हैं।

बुलावायो में India U19 vs Pakistan U19 मैच होगा

जिम्बाब्वे और हरारे में चल रहे अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम की कमान संभाल रहे आयुष म्हात्रे टीम को काफी अच्छे से लीड कर रहे हैं और अनबीटेबल रहे हैं अबतक।

सुपर सिक्स स्टेज का 12वा मैच इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 (India U19 vs Pakistan U19) खेला जाना है जो रविवार एक फरवरी को भारतीय समय अनुसार 9:30 बजे से जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वीन स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाना है।

इस मुकाबले के लिए टीम के धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि वैभव ज्यादा शतक नहीं बनाए इस टूर्नामेंट में लेकिन उन्होंने टीम को तेज रफ्तार से रन बनाने में काफी मदद की है। टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे तीसरे स्थान पर आकर टीम की पारी संभालते हैं।

यहां देखे India U19 vs Pakistan U19 लाइव मैच

15 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाली आईसीसी अंडर 19 विश्व कप अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले को आप मोबाइल फोन के माध्यम से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देख सकते हैं।

एक फरवरी को जाने वाली इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 (India U19 vs Pakistan U19) का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। पिछले बार राइजिंग स्टार एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ नॉक झौंक देखने को मिला था।

इस बार उम्मीद किया जा रहा कि वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने के इरादे से उतरेंगे। आपको बता दे वैभव सूर्यवंशी जवाबी शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। इंडिया अंडर 19 टीम हमेशा से स्ट्रांग रही है सबसे ज्यादा पांच बार अंडर 19 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है।

World Legends T20 2026: Match 1, DW vs DR Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

India U19 vs Pakistan U19 में अम्बरीष चमकेंगे?

भारतीय युवा टीम इस साल वाकई बेहतरीन कर रही है चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी दोनों क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन दिखाया है। टीम के स्टार बोलिंग ऑलराउंडर आरएस अंबरीश काफी अच्छे फॉर्म में है और इंडिया अंडर 19 बनाम पाकिस्तान अंडर 19 (India U19 vs Pakistan U19) में उनसे बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है।

साथ ही गेंदबाज हेनिल पटेल भी टीम के लिए विकेट पर विकेट निकले जा रहे हैं। पाकिस्तान टीम वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे को आउट करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

एक ओर भारतीय बल्लेबाज विहान मल्होत्रा अपने बल्ले से सभी को चौंका रहे है तो वही दूसरी ओर अभिज्ञान कुंडू का भी पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस वर्ल्ड कप में भारत की ओर से विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू अभी तक लीग स्टेज में सबसे ज्यादा 183 रन बनाए हैं। वहीं लीग स्टेज में सबसे ज्यादा विकेट भारत के लिए हेनिल पटेल ने 10 विकेट प्राप्त किए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से जगह खो सकता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, कोच गंभीर अंतिम समय पर निकाल सकते बाहर

Tagged:

team india U19 world Cup India U19 Vs Pakistan U19
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com