कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम
Published - 29 Jan 2026, 04:57 PM | Updated - 30 Jan 2026, 01:03 PM
Table of Contents
IND vs NZ 5th T20: एक और टीम इंडिया मेंस टी 20 विश्व कप 2026 की तैयारी कर रहा है तो वहीं दूसरी और भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले पर कब्जा करने की नियत से मैदान में उतरने की कोशिश में है। भारतीय अंडर 19 टीम इस वक्त जिम्बावे और नामीबिया में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। भारत की जूनीयर टीम इंडिया अंडर 19 भी इस समय आईसीसी की महत्त्वपूर्ण ट्रॉफी खेलने में लगी है। आइए जानते है भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला कहां और कैसे इसे लाइव देख सकते हैं।
तिरुवनंतपुरम में IND vs NZ 5th T20 मैच होगा
अब तक चार वेन्यू पर खेले जा चूके भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज अपने आखिरी दौर में पहुंच चूकी है। भारतीय टीम चार में से 3 मुकाबला जीत सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाई हुई है।
टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव टीम को काफी अच्छे से लीड कर रहे हैं और बैटींग में भी अपने पुराने फोर्म में नजर आए। हालांकि चौथे मैच में वे मैदान पर ज्यादा देर नहीं टीके और मात्र आठ रन बनाकर पवेलीयन लौट गए। IND vs NZ 5th T20 शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारतीय समय अनुसार शाम सात बदे से खेला जाना है। इस मैच को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले के लिए टीम के धुरंधर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि अभिषेक चार में से दो टी20 में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किए और दो मैच में पहले गेंद पर ही आउट हो गए। उनका यह अप्रोच उनके आक्रमक प्रदर्शन को दिखाता है। IND vs NZ 5th T20 में उम्मीद है भारतीय खेमा वरुण चक्रवर्ती के साथ मैदान में उतरेगी।
डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी, RCB नहीं इस टीम को बताया IPL 2026 का विजेता
यहां देखे IND vs NZ 5th T20 लाइव मैच
21 जनवरी से 31 जनवरी तक चलने वाली भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। इस मुकाबले को आप मोबाइल फोन के माध्यम से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से देख सकते हैं।
31 जनवरी को लाईव जाने वाली IND vs NZ 5th T20 का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। पिछले और चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड की जीत ने किवी टीम के अंदर जोश भर दिया है। किवी टीम के पास अब अपने आपको साबित करने की कोई खास वजह नहीं बची है जिससे अब उनका एकमात्र उद्देश्य आक्रमक अप्रोच अपनाना होगा।
चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी को देक कर लग रहा था उनका मकसद साफ है कि उन्हें भारत के अंदाज में ही खेलना है। भारत आखिरी मुकाबले को जीत कर हर हाल में सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी।
हर्षित राणा IND vs NZ 5th T20 में हो सकते हैं बाहर
IND vs NZ 5th T20 में भारतीय टीम एक और बदलाव के साथ मैदान पर दिख सकती है। भारतीय टीम विश्व कप 2026 में बतौर पेसर टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को रखना चाहेगी वहीं स्पिन अटैक में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी को प्राथमिकता मिल सकती है।
ऐसे में हर्षित राणा को टीम में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। तो भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में विश्व कप 2026 के मद्देनजर टीम बनाना चाहेगी। भारतीय टीम को इस वक्त टीम मैनेजमेंट में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है, खासकर जब सभी खिलाड़ी धांसू प्रदर्शन कर रहे हो।
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी 20 विश्व कप 2026 में टीम का समीकरण कैसे बनाते है उसे देखना दिलचस्प होगा। गौरतलब है कि अक्षर पटेल को भी अभी टीम में वापसी करना है और वह बतौर उप कप्तान भारतीय टीम में हैं तो शायद उनका खेलना तय है।
कुलदीप अगर निराशाजनक प्रदर्शन भी करते हैं तो कप्तान सूर्यकुमार रवि बिश्नोई के साथ जा सकते हैं लेकिन ऐसा होना नामुमकिन लग रहा है क्योंकि कुलदीप बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए सफल गेंदबाज की भूमिका निभाए हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर