ऑस्ट्रेलिया हारी तो भारत की हुई मौज!, समझों सीधे मिल गया सेमीफाइनल का टिकट
Published - 17 Feb 2026, 11:50 AM | Updated - 17 Feb 2026, 01:15 PM
Table of Contents
भारतीय टीम आसानी से सुपर 8 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इससे पहले टीम सुपर 8 की रणनीति बनाना शुरू करे, टीम को एक और खुशी मिलने की संभावना दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप में पूरी तरह से अलग-थलग दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने ग्रुप स्टेज में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से मात्र एक में जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है। अब भारत के लिए एक तरह से सेमीफाइनल की राह आसान होने वाली है क्योंकि अधिकतर चांस है कि जिम्बाब्वे क्वालीफाई करेगी।
भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा
भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पाकिस्तान अभी भी असमंजस में है कि वो सुपर 8 का हिस्सा हो पाएगा या नहीं। अगर पाकिस्तान 18 फरवरी को होने वाली मैच नामीबिया से हार जाता है तो यूएसए सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। क्योंकि इन दोनों टीम के बीच नेट रन रेट में भी अंतर है जिसमें यूएसए फिलहाल ऊपर दिख रहा है।
पाकिस्तान का नेट रन रेट तीन मैच के बाद 0.403 है जबकि यूएसए का 0.787 है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस तरह खेला था उसे देख कर यूएसए टीम काफी खुश हुई होगी। अमेरिका ने भारतीय टीम को पहले मैच में कड़ा टक्कर दिया था जबकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ सरेंडर करते दिखी।
शुरुआती दौर में पाकिस्तान ने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन जिस तरह से ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे उनके तेज़ गेंदबाज सरेंडर कर दिये। बात करें पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी की तो टीम पूरी तरह विफल रही। एसोसिएट नेशन से भी गंदा खेल दिखाया पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने और मुकाबले को 61 रन के बड़े अंतर से हारी।
बाबर आजम के गुरु बने रविचंद्रन अश्विन, खराब फॉर्म से निकलने का दिया ये रामबाण सुझाव
Australia के सुपर 8 में पहुंचने से पहले खतरा
भारत अपनी जगह पहले तीन मुकाबले खेल कर पक्की कर लिया है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह और आसान हो गई उसके पीछे की खास वजह सुपर 8 मुकाबले का समीकरण है। अब तक के टीमों का समीकरण के हिसाब से ग्रुप एक में भारत के साथ साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज शामिल है, उम्मीद है इस ग्रुप में एक जगह पर जिम्बावे आ सकती है। एक स्थान पर या तो ऑस्ट्रेलिया (Australia) आएगा या फिर जिम्बावे।
जिम्बावे का दो मुकाबला बाकी है जिसमें एक श्रीलंका से और एक आयरलैंड से। इन दोनों में से एक भी मुकाबला अगर जिम्बावे जीत जाती है तो ग्रुप 1 में जिम्बावे का खेलना तय है। जबकि ऑट्रेलिया का एक मुकाबला बाकी है और तीन में से मात्र एक मैच जीतने में कामयाब रही है ऑस्ट्रेलिया (Australia)।
ऐसे स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया (Australia) एक मुकाबला जीत भी जाती है तो उसे रन रेट में जिम्बावे को पछाड़ना होगा जो नामुमकिन दिख रहा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का रनरेट 0.414 है जबकि जिम्बावे का 1.984 है। आगे देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम अपने आपको क्वालीफाई करने के लिए कितना दम लगा सकती है। अगर ऑस्ट्रेलिया (Australia) सुपर 8 में पहुंचने में कामयाब होती है तो भारत के लिए राह थोड़ी कठीन हो सकती है। हालांकि भारत फिलहाल ऑस्ठ्रेलिया से ज्यादा ताकतवर दिख रहा है।
Australia के हारने से भारत को कैसे होगा फायदा ?
आईसीसी मैंस टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज मुकाबला 20 फरवरी को खत्म हो जाएगा। 21 फरवरी से सुपर 8 मुकाबले खेला जाना है। सुपर 8 में टीमें दो ग्रुप में बंटेगी दोनों ग्रुप में चार-चार टीम मौजूद होगी। सुपर 8 में लीग स्टेज की सभी ग्रुप से दो-दो टीम चुनकर आएंगी।
अब तक के समीकरण के अनुसार ग्रुप एक में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंडिया ने अपनी जगह बना ली है, जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपनी जगह पक्की की है। इन दोनों ग्रुप में तीन खाली जगह पर जगह बनाने के लिए कुल 10 टीमें फाइट कर रही है।
इस साल ऑस्ट्रेलिया (Australia) जैसी टीम को जिम्बावे के हाथों हार देखना पड़ा जो सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज और बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे जिसमें कप्तान मिचेल मार्श और तेज़ गेंदबाज जोश हेजलवुड के साथ ही पेट कमिंस भी इंजर्ड थे। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया हमेशा से भारत को विश्व कप टक्कर दी है, जबकि अगर भारत, ऑस्ट्रलिया को सेमिफाईनल में हरा दाती है तो माना जाता है कि भारत की जीत तय है।
IND vs NED, PITCH REPORT: क्या कहती हैं अहमदबाद स्टेडियम के पिच? गेंदबाज या बल्लेबाज जानें किसका रहेगा बोलबाला
Tagged:
team india australia cricket team australia SUPER 8ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर